मॉस्को से गोवा आ रही फ्लाइट में बम की सूचना झूठी, इमरजेंसी लैंडिंग के बाद हुई जांच में कुछ नहीं निकला

0
119
Moscow-Goa Flight: मॉस्को से गोवा आ रही प्लाइट में बम की सूचना, जामनगर एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Moscow-Goa Flight: मॉस्को से गोवा आ रही प्लाइट में बम की सूचना, जामनगर एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Moscow-Goa Flight: मॉस्को से गोवा आ रही रूसी एयरलाइन AZUR की फ्लाइट में बम की सूचना मिलने से अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद गुजरात के जामनगर में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। घटना सोमवार, 9 जनवरी की रात की है। जब फ्लाइट में बम होने की सूचान मिली तो फौरन इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी 236 यात्रियों और 8 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद बम स्क्वायड, गुजरात पुलिस ने प्लेन के भीतर तलाशी ली। इस कारण रात को करीब 6 घंटों तक एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

राजकोट-जामनगर रेंज के आईजी अशोक कुमार यादव ने घटना की सूचना देते हुए बताया कि प्लेन ने मॉस्को से गोवा के लिए उड़ान भरी थी। जिसकी जामनगर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। दिल्ली स्थित रूसी दूतावास के अधिकारी द्वारा ये जानकारी दी गई कि गोवा आने वाली AZUR AIR की प्लाइट में बम है।

Moscow-Goa Flight
Moscow-Goa Flight

हालांकि, वक्त रहते प्लेन में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जांच में जुटी टीमें मुश्तैदी के साथ अपने काम में लग गई।

हालांकि, राहत की बात ये है कि घंटों चली इस जांच के बाद प्लेन में कुछ भी नहीं मिला। जामनगर के एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने कहा कि एनएसजी को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। फ्लाइट दोबारा से आज जामनगर से गोवा के लिए सुबह 10 ये 11 बजे तक रवाना हो सकती है। पूरे फ्लाइट और बैगों की अच्छी तरह से जांच की गई है।

Moscow-Goa Flight: बम स्क्वायड ने की सामानों की जांच

प्लेन से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालने के बाद उसकी जांच प्रारंभ कर दी गई। रात से ही जांच टीम जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक, बम निरोधक दस्ते ने यात्रियों के सामान की जांच की है।

मॉस्को-गोवा प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग पर AZUR AIR का भी बयान सामने आया है। एयरलाइन ने कहा कि बम की अफवाह के बाद जामनगर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। वहीं, रूस ने कहा कि उसके अधिकारी लगातार भारतीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Moscow-Goa Flight
Moscow-Goa Flight

Moscow-Goa Flight: प्लेन में 236 यात्री कर रहे थे सफर

बता दें कि फ्लाइट में कुल 236 यात्री और 8 क्रू मेंबर सफर कर रहे थे। सूचना मिलने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग के जरिए सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान जामनगर हवाई अड्डे पर यात्रियों के खाने की पूरी व्यवस्था की गई थी।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here