हरियाणा के अंबाला से शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’, शंभू बॉर्डर से पंजाब में एंट्री करेंगे राहुल गांधी

0
100
Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाई जा रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ मंगलवार सुबह 6 बजे से शुरू हुई। राहुल गांधी ने यात्रा की शुरुआत मोहड़ा अनाज मंडी में झंडा फहरा कर की। यहां से पदयात्रा अंबाला कैंट में प्रवेश करेगी। अंबाला कैंट स्थित रेलवे स्टेशन के सामने से काली पलटन पुल से होते हुए सर्विस लेन से जंडली पुल तक यात्रा पहुंचेगी। भारत जोड़ो यात्रा को देखते हुए अंबाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के स्वागत के लिए तैयारियां पूरी कर रखी है। सुबह घने कोहरे के बीच जब राहुल गांधी ने पदयात्रा का आंरभ किया तब समर्थकों नें पूरे जोश के साथ यात्रा में हिस्सा लिया।

गौरतलब है कि पदयात्रा को देखते हुए आज सुबह से 12 बजे तक कुरुक्षेत्र शाहाबाद-अंबाला रोड बंद रहेगा। वहीं, यात्रा यहां से होते हुए शंभू बॉर्डर के जरिए पंजाब में प्रवेश करेगी।

Bharat Jodo Yatra: पदयात्रा के कारण रूट डायवर्ट

गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा के कारण आज कुरुक्षेत्र शाहाबाद-अंबाला रोड बंद रहेगा। इस संबंध में एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने लोगों से इस समय वाहनों को इस रास्ते पर लाने से मना किया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए कुरुक्षेत्र और शाहाबाद की ओर से अंबाला, चंडीगढ़, पंचकूला और पंजाब की ओर से आने वाली गाड़ियां शाहाबाद से साहा रोड होते हुए शहजादपुर, रायपुररानी, पंचकूला, चंडीगढ़ और पंजाब की ओर जा सकते हैं। इस तरह यमुनानगर से अंबाला की ओर आने वाली गाड़ियां बराड़ा होते हुए शाहाबाद से अंबाला की ओर जा सकते हैं।

हरियाणा के अंबाला से शुरू हुई 'भारत जोड़ो यात्रा', शंभू बॉर्डर से पंजाब में एंट्री करेंगे राहुल गांधी
Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra: पंजाब में पुलिस अलर्ट मोड पर

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के कारण पंजाब पुलिस अलर्ट मोड पर है। राज्य में होने वाली पदयात्रा के कारण पुलिस विशेष सुरक्षा के इंतजाम करने में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पंजाब पुलिस के 150 जवान यात्रा में उनकी सुरक्षा में लगे रहेंगे।

वहीं, पंजाब कांग्रेस ने पदयात्रा को लेकर नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी है। तमाम नेता यात्रा को सुचारू रूप से चलाने के लिए पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं।

संबंधित खबरें:

कांग्रेस ने कहा, “किसानों का आत्मसम्मान लौटाने के लिए यात्रा जारी”, यहां जानिए ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शेष दूरी…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here