Moscow to Delhi Flight: मॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम मिलने की सूचना से मचा हड़कंप, सुरक्षित उतारे गए सभी यात्री

दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद विमान की जांच जारी है और अब तक कुछ भी नहीं मिला है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि विमान की लैंडिंग के बाद आसपास के इलाकों को खाली करा दिया गया और जांच जारी है।

0
166
Russia To Goa Flight
Moscow to Delhi Flight: मॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम; सूचना के बाद मचा हड़कंप

Moscow to Delhi Flight: मास्को से दिल्ली से आ रही फ्लाइट में बम की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, रात करीब 1 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर सूचना मिली कि मास्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम है। इसके बाद फ्लाइट को आनन-फानन में दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे नंबर 23 पर लैंड करवाया गया।

जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट में 386 यात्री और 16 क्रू मेंबर्स सवार थे। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाला गया। इसके बाद करीब 3.20 बजे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद फ्लाइट की जांच की जा रही है। बम स्क्वायड की सेवाएं ली गईं। हालांकि, बाद में यह सूचना महज अफवाह साबित हुई।

Moscow to Delhi Flight: मॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम; सूचना के बाद मचा हड़कंप
Moscow to Delhi Flight

Moscow to Delhi Flight: सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, कल रात मॉस्को से दिल्ली आ रहे विमान में बम होने की सूचना मिली थी। फ्लाइट करीब 3.20 बजे दिल्ली में लैंड हुई। सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित दिल्ली एयरपोर्ट पर सही सलामत उतार दिया गया है और फ्लाइट की जांच की जा रही है।

Moscow to Delhi Flight: विमान की जांच जारी

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद विमान की जांच जारी है और अब तक कुछ भी नहीं मिला है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि विमान की लैंडिंग के बाद आसपास के इलाकों को खाली करा दिया गया और जांच जारी है।

Moscow to Delhi Flight: मॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम; सूचना के बाद मचा हड़कंप
Moscow to Delhi Flight: विमान की जांच जारी

पहले भी मिल चुकी है फ्लाइट में बम की सूचना

बता दें कि इससे पहले ईरान से चीन जा रही फ्लाइट में भी बम होने की सूचना मिली थी। इसके बाद यात्री विमान के पायलटों से दिल्ली टीसी से संपर्क कर विमान उतारने की अनुमति मांगी थी। हालांकि, भारत की ओर से जयपुर और चंडीगढ़ में विमान उतारने का विकल्प दिया गया था। लेकिन, पायलटों ने विमान को उतारने से मना कर दिया था। इसके बाद विमान करीब 45 मिनट तक भारत के ऊपर उड़ता रहा।

इसके बाद भारतीय एयरपोर्स अलर्ट पर आ गई। एयरफोर्स ने सुखोई लड़ाकू विमान इसके पीछे लगा दिए थे। ईरान से हरी झंडी मिलने के बाद विमान को चीन के लिए रवाना किया गया था। फ्लाइट को भारत की सीमा से बाहर किया गया था। हालांकि, चीन में जब विमान की जांच की गई थी जो कि फ्लाइट में कोई बम नहीं मिला था।

संबंधित खबरें…

Indira Gandhi International Airport, Flight, Passengers, Crew Member, Delhi Police, Investigation Started,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here