President Election 2022: उद्धव ठाकरे का ऐलान, राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी शिवसेना

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की। शिंदे ने कहा, "हमारे सभी विधायक पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उन्हें वोट देंगे।" बताते चले कि राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होंगे। एनडीए के उम्मीदवार मुर्मू का मुकाबला विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से है।

0
254
President Election 2022: उद्धव ठाकरे
President Election 2022: उद्धव ठाकरे

President Election 2022: शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का पूरा समर्थन करेगी। इससे पहले, शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा, “शिवसेना वही करती है जो उसे सही लगता है। अतीत में भी हमने कांग्रेस उम्मीदवार टीएन शेषन और यूपीए के उम्मीदवारों जैसे प्रतिभा पाटिल और प्रणब मुखर्जी को समर्थन दिया है। शिवसेना की राजनीति से परे जाने की परंपरा रही है। हम राष्ट्रहित में लोगों का समर्थन करने में विश्वास करते हैं।”

APN News Live Updates
President Election 2022: Sanjay Raut

President Election 2022: संजय राउत बोले- मुर्मू को समर्थन, भाजपा को नहीं

अपनी पार्टी के रुख को स्पष्ट करते हुए, राउत ने कहा, “द्रौपदी मुर्मू पहली आदिवासी महिला हैं जिनके भारत की राष्ट्रपति बनने की संभावना है। महाराष्ट्र में आदिवासी आबादी बहुत है। आदिवासी इलाकों से बड़ी संख्या में शिवसैनिक आते हैं। विधायक भी हैं… द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने के फैसले का मतलब यह नहीं है कि हम भाजपा का समर्थन कर रहे हैं।”

President Election 2022
President Election 2022

18 जुलाई को होंगे राष्ट्रपति चुनाव

इस बीच, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की। शिंदे ने कहा, “हमारे सभी विधायक पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उन्हें वोट देंगे।” बताते चले कि राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होंगे। एनडीए के उम्मीदवार मुर्मू का मुकाबला विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here