President Election 2022: BJP ने किया 14 सदस्यीय ‘मैनेजमेंट टीम’ का गठन; गजेंद्र शेखावत बने संयोजक

President Election 2022: यह प्रबंधन टीम राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा और उसके सहयोगियों की सभी राज्य इकाइयों के साथ समन्वय करेगी।

0
233
President Election 2022: गजेंद्र शेखावत बने संयोजक
President Election 2022: गजेंद्र शेखावत बने संयोजक

President Election 2022: भाजपा ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी सभी राज्य इकाइयों और सहयोगियों के साथ समन्वय के लिए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत के साथ 14 सदस्यीय ‘प्रबंधन टीम’ का गठन किया है। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और सी टी रवि टीम के सह संयोजक हैं। पार्टी द्वारा जारी एक नोटिस के अनुसार, तरुण चुघ भी टीम का हिस्सा हैं। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, अश्विनी वैष्णव, सर्बानंद सोनोवाल, अर्जुन मेघवाल और भारती पवार भी टीम के सदस्य हैं। अन्य सदस्यों में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी के अरुणा, राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा, महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनती श्रीनिवासन, राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और असम इकाई के उपाध्यक्ष राजदीप रॉय हैं।

President Election 2022
President Election 2022

President Election 2022: NDA सहयोगियों से समन्वय करेगी टीम

सूत्रों के अनुसार, यह प्रबंधन टीम राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा और उसके सहयोगियों की सभी राज्य इकाइयों के साथ समन्वय करेगी। इससे पहले, भाजपा ने अपने अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर आम सहमति बनाने के लिए विपक्ष सहित अन्य राजनीतिक दलों के साथ परामर्श करने के लिए अधिकृत किया था। नड्डा और सिंह दोनों पहले ही शरद पवार, ममता बनर्जी, नीतीश कुमार, नवीन पटनायक, फारूक अब्दुल्ला औ सहित कई अन्य नेताओं तक पहुंच चुके हैं। बताते चले कि राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होने हैं।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here