President Election 2022 से पहले चाचा शिवपाल ने छोड़ा अखिलेश का साथ, सीएम योगी के कहने पर देंगे द्रौपदी मुर्मू को वोट

डिनर आयोजन में शिवपाल यादव, राजा भैया, ओमप्रकाश राजभर और बसपा के नेता शामिल हुए थे। इन चारों नेताओं की उपस्थिति से राजनीतिक समीकरण बदलने के पुख्ता संकेत मिल चुके हैं। वहीं शिवपाल यादव ने ऐसा बयान दिया जो इस पर मुहर लगाता है।

0
190
Shivpal Yadav
President Election 2022 से पहले चाचा शिवपाल ने छोड़ा अखिलेश का साथ, सीएम योगी के कहने पर देंगे द्रौपदी मुर्मू को वोट

President Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में बड़ी दरार पड़ती नजर आ रही है। पहले ओमप्रकाथ राजभर के नाराज होने की खबरे सामने आई थी, वहीं अब चाचा शिवपाल ने भी सपा का साथ छोड़ दिया है। दरअसल, एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंची। वहां उन्होंने भाजपा और अन्य सहयोगी दलों से समर्थन मांगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके सम्मान में डिनर पार्टी का आयोजन किया।

President Election 2022 से पहले चाचा शिवपाल ने छोड़ा अखिलेश का साथ, सीएम योगी के कहने पर देंगे द्रौपदी मुर्मू को वोट
President Election 2022- शिवपाल और सीएम योगी

डिनर आयोजन में शिवपाल यादव, राजा भैया, ओमप्रकाश राजभर और बसपा के नेता शामिल हुए थे। इन चारों नेताओं की उपस्थिति से राजनीतिक समीकरण बदलने के पुख्ता संकेत मिल चुके हैं। वहीं शिवपाल यादव ने ऐसा बयान दिया जो इस पर मुहर लगाता है। उन्होंने कहा कि वो हम राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन देंगे। इस बयान के बाद से ही ये साफ हो गया कि चाचा शिवपाल ने भतीजे अखिलेश का दामन छोड़ दिया है।

President Election 2022: योगी ने बुलाया इसलिए मुर्मू को दूंगा वोट

शिवपाल यादव ने कहा मुझे सपा की ओर से पार्टी के बैठकों में नहीं बुलाया गया। समाजवादी पार्टी कमजोर होती जा रही है, इसलिए कई नेता पार्टी को छोड़कर जा रहे हैं। उन्होंने कहा हमें विपक्ष के उम्मीदवार यशंवत सिन्हा के साथ बैठक में भी नहीं बुलाया गया, ना मुझे फोन किया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कल मुझे आमंत्रित किया, जहां मैंने एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और अब मैंने उन्हें वोट देने का फैसला किया है।

President Election 2022: अखिलेश में राजनीतिक परिपक्वता की कमी

प्रगतिशील पार्टी के सुप्रीमो शिवपाल यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अखिलेश यादव में परिपक्वता की कमी है। उनकी राजनीतिक परिपक्वता की कमी के कारण ही समाजवादी पार्टी कमजोर होती जा रही है। अखिलेश किसी की सलाह लेना पंसद नहीं करते। मुझे पार्टी की बैठकों में शामिल नहीं किया जाता।

President Election 2022 से पहले चाचा शिवपाल ने छोड़ा अखिलेश का साथ, सीएम योगी के कहने पर देंगे द्रौपदी मुर्मू को वोट
President Election 2022- शिवपाल और अखिलेश यादव

उनके इसी रवैये के कारण एक- एक कर पार्टी के कई कार्यकर्ता पार्टी छोड़ कर जा रहे हैं और कई गठबंधन ने भी उनका साथ अब छोड़ दिया है। शिवपाल यादव ने कहा कि अखिलेश यादव अगर मेरे सुझावों को गंभीरता से लेते, तो उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की स्थिति बिल्कुल अलग होती।

President Election 2022: ओपी राजभर ने कहा हम गठबंधन का धर्म निभाना चाहते है

सपा कार्यालय में राष्ट्रपति चुनाव की बैठक में ना बुलाए जाने पर ओमप्रकाश राजभर ने भी बयान जारी कर नाराजगी जताई है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर ने कहा हम 6 लोग बैठक में जाने का इंतजार करते रहे पर हमारे पास ना तो कोई फोन आया और ना ही हमें अमंत्रित किया गया। हम गठबंधन का धर्म निभाना चाहते हैं।

President Election 2022 से पहले चाचा शिवपाल ने छोड़ा अखिलेश का साथ, सीएम योगी के कहने पर देंगे द्रौपदी मुर्मू को वोट
President Election 2022- अखिलेश और ओपी राजभर

राजभर ने कहा, ‘अखिलेश जी से पूछिए क्यों नहीं बुलाया। मेरी शिवपाल से भी बात हुई, उन्होंने कहा कि बुलाया नहीं गया तो क्यों जाऊं’। उन्होंने कहा कि जहां निमंत्रण होगा वहां जाएंगे। बताते चलें कि बसपा प्रमुख मायावती ने पहले ही एनडीए उम्मीदवार को अपना समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा अब शिवपाल यादव और ओमप्रकाश राजभर ने भी समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here