श्रीलंका के राष्ट्रपति Gotabaya Rajapaksa घर छोड़कर भागे, प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया था आवास

बता दें कि कोलंबो स्थित राष्ट्रपति आवास को प्रदर्शनकारियों ने दोपहर में घेर लिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने राजपक्षे के आधिकारिक आवास पर जमकर तोड़फोड़ भी की है।

0
243
Gotabaya Rajapaksa
Gotabaya Rajapaksa

Gotabaya Rajapaksa: श्रीलंका (Sri Lanka) के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के भागने की खबर आ रही है। श्रीलंका में गंभीर आर्थिक संकट के बीच राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आज ऐसी स्थिती आ गई कि उन्हें अपना घर छोड़कर ही भागना पड़ गया है।

एएफपी समाचार एजेंसी ने रक्षा सूत्रों के हवाले से बताया कि श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को आज शनिवार को अपना घर छोड़कर ही भाग गए हैं। ऐसा तब हुआ जब प्रदर्शनकारियों ने उनके निवास को घेर लिया। दरअसल आर्थिक संकट से निपटने में नाकाम रहने के चलते श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों द्वारा उनसे इस्तीफे की मांग की जा रही है।

Gotabaya Rajapaksa के पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे पूरे परिवार के साथ भाग गए थे

कोलंबो स्थित राष्ट्रपति आवास को प्रदर्शनकारियों ने आज दोपहर में घेर लिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने राजपक्षे के आधिकारिक आवास पर जमकर तोड़फोड़ भी की है। शुक्रवार को श्रीलंका में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगाया गया था और रात 9 बजे से ही कर्फ्यू का ऐलान हुआ था। लेकिन आज 9 जुलाई को ही श्रीलंका में शीर्ष वकीलों के संघ, मानवाधिकार समूहों और राजनीतिक दलों के लगातार बढ़ते दबाव के बाद पुलिस ने शनिवार को सरकार विरोधी प्रदर्शनों से पहले कर्फ्यू हटा लिया था।

Gotabaya Rajapaksa
Gotabaya Rajapaksa

यह कर्फ्यू सरकार विरोधी प्रदर्शनों को रोकने के लिए कोलंबो सहित देश के पश्चिमी प्रांत में सात संभागों में लगाया गया था। इन 7 संभागों में नेगोंबो, केलानिया, नुगेगोडा, माउंट लाविनिया, उत्तरी कोलंबो, दक्षिण कोलंबो और कोलंबो सेंट्रल शामिल हैं। कर्फ्यू हटाने के बाद प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति के आवास तक पहुंचे हैं, जिसके बाद उनके घर छोड़कर भागने की खबर सामने आई है। बता दें कि इससे पहले 11 मई को तत्कालीन प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे (Mahinda Rajapaksa) पूरे परिवार के साथ भाग गए थे।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here