ऑल मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के देश के सभी जिलों में इस्लामिक शरिया अदालत खोलने के ऐलान के बाद एक नई बयानबाजी शुरु हो गई है। इसी बयानबाजी में अब योगी कैबिनेट में इकलौते मुस्लिम मंत्री मोहसिन रजा भी कूद गए हैं। मोहसिन रजा ने शरिया अदालत को लेकर उन्नाव में किसान सम्मेलन के दौरान बड़ा बयान दिया है।

मोहसिन रजा ने कहा, ‘हमारे देश में एक संविधान है और एक देश में दो कानून नहीं होते। देश संविधान से चला है’। देश में शरिया कानून नहीं चलता है’।  उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘हमारा दिल बहुत बड़ा है। अगर किसी को शरिया अदालत से इश्क रखता है। तो वो इस्लामिक मुल्क जा सकता है, हम उसे बड़े प्रेम से विदा कर देंगे’।

उन्होंने बीजेपी शासन में किए गए कार्यों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ से किसान हितों के लिए बहुत सी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे किसानों को लाभ मिल रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री मोहसिन रजा ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार ने अपने घोषणा पत्र में जो भी जनता और किसानों से वादे किए थे।  वो आज सभी पूरे हो रहे हैं।

आपको बता दें इससे पहले बिहार, ओड़िसा एवं झारखंड के मुसलमानों की महत्वपूर्ण संस्था इमारत शरिया के महासचिव मौलाना अनिसुर रहमान कासमी ने देश के हर जिले में शरिया अदालत को बकवास बताया था। उन्होंने कहा था कि कुछ लोग अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए ऐसी बात कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here