सोनिया गांधी के मानसिक रुप से रिलैक्स होने के संकेत तभी से मिल गए थे जब से कांग्रेस की कमान सोनिया गांधी ने राहुल गांधी को सौंपी थी। उस अवसर पर सोनिया गांधी ने कहा भी था कि वे अब छुट्टी पे रहेंगी। औऱ अब सचमुच मे  लगता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की बागडोर बेटे राहुल गांधी को सौंपने के बाद सोनिया गांधी छुट्टियों पर हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर में सोनिया गांधी साइकिल चलाते दिख रही हैं और बताया  जा रहा है कि ये तस्वीर गोवा की है। सोनिया गांधी की छुट्टियों के लिए गोवा बहुत माकूल जगह है। गोवा में हिंद महासागर के सागर के तटीय किनारे बहुत सुंदर और मनोरम हैं। गोवा के चर्च बहुत प्रसिद्ध माने जाते हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो सोनिया गांधी क्रिसमस के एक दिन बाद यानि 26 दिसंबर को ही गोवा चली गईं। बताया जाता है कि गोवा में सोनिया गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी हैं।  इस दिन कांग्रेस पार्टी अपनी 133वीं सालगिरह मना रही है, ऐसे वक्त में सोनिया गांधी का मौजूद नहीं होना उनके रिटायरमेंट की तरफ इशारा कर रहा है। हांलिक कांग्रेस ने कहा था कि सोनिया गांधी अध्यक्ष पद राहुल गांधी को सौंप रही हैं, लेकिन राजनीति से रिटायर नहीं हो रही हैं। राहुल गांधी को पार्टी की जिम्मेदारी देते हुए उन्होंने कहा था कि पार्टी अपने को दुरूस्त करेगी और मुझे पूरा विश्वास है कि राहुल पार्टी का नेतृत्व सच्चे दिल, धैर्य और पूर्ण समर्थन के साथ करेंगे।

हालांकि राहुल गांधी भी आए दिन देश विदेश में अपने ज्ञात अज्ञात प्रवासों के लिए तमाम तरह की मीडिया में चर्चा में रहते हैं। कभी इटली, तो कभी बैंकाक, तो कभी स्पेन। राहुल गांधी को इससे पहले सक्रिय राजनीति से यदा कदा गायब हो जाने पर देश की अन्य पार्टियों औऱ सोशल मीडिया पर ताने सुनने को मिलते हैं। लेकिन इन सबके बावजूद सोनिया गांधी को अपनी छुट्टियों का लुत्फ उठाते इतना तो कहा जा सकता है कि सोनिया को राहुल की तरह तानों की फिक्र नहीं और राहुल के सर पर कांग्रेस का ताज सजा कर वो निश्चिंत महसूस कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here