अगले साल होने वाला भारत का गणतंत्र दिवस कई मायनों में अहम् साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि दुनिया के सबसे ताकतवर राष्ट्रध्यक्षों में गिने जाने वाले डोनाल्ड ट्रंप इस बार मुख्य अतिथि के तौर पर भारत पधार सकते हैं। खबरों के मुताबिक, अगले साल 2019 गणतंत्र दिवस की परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को शिरकत करने का न्योता दिया है। हालांकि भारत अभी अपने इस न्योते पर अमेरिका की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है। कहा जा रहा है कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति भारत का यह निमंत्रण स्वीकार कर लेते हैं, तो मोदी सरकार के लिए यह एक बड़ी सफलता होगी। केंद्र सरकार ने ट्रंप को यह न्योता इस वर्ष अप्रैल में भेजा था। संकेत मिल रहे हैं कि ट्रंप प्रशासन भारत के इस न्योते पर सकारात्मक ढंग से सोच रहा है।

विदेश नीति में वैसे भी मोदी सरकार की प्रशंसा होती रही है। ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप का ये न्योता स्वीकार करना भी एक बड़ी उपलब्धि होगी। ट्रंप ने अगर मुख्य अतिथि बनने पर हामी भरी तो यह दूसरा मौका होगा जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति भारत में गणतंत्र दिवस का मुख्य अतिथि होगा। इससे पहले वर्ष 2015 में अमेरिका  के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि बने थे।  साल 2016 में अबुधाबी के शहजादे मोहम्मद बिन जायेद ने मुख्य अतिथि बनने का भारत का न्योता स्वीकार किया था।

बता दें कि पाकिस्तान और अमेरिका की दूरी लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में भारत अमेरिका से नजदीकी बढ़ाने के बारे में सोच रहा है। इसके अलावा  यह माना जा रहा है ट्रंप की इस यात्रा से दोनों देशों के बीच कई जटिल मुद्दों को सुलझाने में आसानी होगी। मोदी सरकार को उम्मीद है कि अमेरिका भारत को ईरान से संबंध रखने के बावजूद कुछ छूट दे सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here