भारत ही नहीं दुनिया भर के दिग्गज उद्योगपतियों में शुमार टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा किसी परिचय के मोहताज नहीं है। आधुनिक भारत की आधारभूत संरचनाओं के विकास में टाटा ग्रुप का उल्लेखनीय योगदान है। सोशल मीडिया पर रतन टाटा की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। देश में हाल ही में पद्म पुरस्कारों की घोषणा हुई है। खबर है कि मोदी सरकार भारत रत्न पुरस्कारों के बारे में जल्द ही ऐलान करने वाली है।

इसकी संभावनाओं को देखते हुए इस बार उद्यमी रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग हो रही है। इसके लिए सोशल मीडिया पर #BharatRatnaForRatanTata कैम्पेन चलाया जा रहा है। विवेक बिंद्रा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग की थी। बिंद्रा ने लिखा, ‘रतन टाटा विश्वास रखते हैं कि आज के एंटरप्रिन्योर्स भारत को अगले स्तर पर ले जा सकते हैं। हम उन्हें भारत रत्न देने की मांग करते हैं। हमारी इस मुहिम से जुड़िए और इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए।’ इसके बाद ट्विटर पर #RatanTata और #BharatRatnaForRatanTata टॉप ट्रेंड में आ गया।

https://twitter.com/MishraTapasvi/status/1357627091664187392

सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार रतन टाटा के अच्छे कामों की पोस्ट शेयर कर रहे हैं। उनका कहना है कि टाटा ने हर मुश्किल दौर में देश का साथ दिया और देश के विकास के लिए अहम योगदान दिया है।

लेकिन जैसा कि सभी जानते हैं रतन टाटा स्वयं में बहुत विनम्र इंसान है। और खुद को बहुत लो –प्रोफाइल रखना पसंद करते हैं। रतन टाटा अपने को नई घटनाओं से अपडेट रखते हैं। ऐसे में जब उन्हें इस बात की खबर मिली की उनको भारत रत्न देने के लिए सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया जा रहा है तो उन्होंने ऐसा ना किए जाने की अपील की। खुद टाटा ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करके यह कैम्पेन रोकने का निवेदन किया है।

रतन टाटा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ‘सोशल मीडिया पर एक तबके के लोगों की ओर से मुझे एक अवॉर्ड देने की मांग उठ रही है। मैं आपकी भावनाओं की सराहना करता हूं, लेकिन विनम्र अपील करता हूं कि ऐसे अभियान बंद कर दिए जाएं। मैं भारतीय होने और भारत के विकास और सफलता में योगदान देने के लिए खुद को भाग्यशाली मानता हूं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here