कासगंज हिंसा में पुलिस ने बड़ी कामयाबी पाते हुए चंदन गुप्ता के हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। इसका नाम सलीम जावेद बताया जा रहा है। कासगंज हिंसा भड़काने में भी इसी की मुख्य भूमिका मानी जा रही है। सलीम को कासगंज से ही गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पिछले चार दिनों से सलीम की तलाश कर रही थी। सलीम को खोजने के लिए एसटीएफ को भी जिम्मेदारी दी गई थी। उसको गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। खबरों के मुताबिक सलीम का संबंध समाजवादी पार्टी से था। सपा के शासनकाल में उसका काफी प्रभाव था। हालांकि पार्टी का उससे कुछ लेना-देना नहीं है। वैसे चंदन गुप्ता की हत्या में सलीम को अकेला नहीं बल्कि उसके दो भाइयों नसीम और वसीम को भी आरोपी बनाया गया है।

खबरों के मुताबिक,  सलीम पर पहले से भी करीब तीन मुकदमे दर्ज हैं। पिछले दिनों सलीम के घर की तलाशी में देसी बम और पिस्टल भी मिले थे। बीते कई दिनों से पुलिस को सलीम की तलाश थी। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही उसके भाइयों नसीम और वसीम को भी पकड़ने में कामयाबी मिलेगी।

बता दें कि 26 जनवरी को कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान हुई हिंसा में चंदन गुप्ता को गोली मारी गई थी। जिससे उनकी मौत हो गई थी। इस मामले के बाद शहर में कई हिंसक वारदात हुई। तीन दिन तक कासगंज में कर्फ्यू लगा दिया गया था। जबकि अभी तक कासगंज में धारा 144 लगी हुई है। बता दें कि मुख्य आरोपी वसीम की गिरफ्तारी अभी हो पाई है। उसके घर से पुलिस को एक एलबम मिली है, जिसमें फोटो के जरिए उसके संपर्क सूत्र तलाशे जा रहे हैं। पुलिस उससे कड़ी पूछताछ कर रही है जिससे मालूम हो सके कि हिंसा में और किसका-किसका हाथ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here