30 मई का दिन हिंदी पत्रकारिता दिवस के रुप में जाना जाता है। यह वही तारीख है जब हिंदी पत्रकारिता अपनी पहली सीढ़ी चढ़ रही थी। 30 मई का दिन हिन्दी पत्रकारिता के इतिहास में सुनहरे शब्दों में लिखा गया है। इसी दिन जुगलकिशोर शुक्ल ने दुनिया के पहले हिन्दी साप्ताहिक पत्र “उदन्त मार्तण्ड” का प्रकाशन कलकत्ता से शुरु किया था। जिसे अब कोलकाता कहा जाता है।

बता दें कि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, स्वाधीनता आंदोलन से लेकर वर्तमान समय तक सामाजिक जागरण व राष्ट्र निर्माण में हिंदी पत्रकारिता का बड़ा योगदान रहा। इस बीच मुख्यमंत्री ने इस दौरान बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कोरोना संक्रमण की वजह काल के गाल समाने वाले पत्रकारों के परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया।

दिलचस्प बात यह है कि, 30 मई को दुनिया भर में कई अमह घटनाएं हुई है जिसने इतिहास के पन्नों में अपनी जगह बना ली है। देश दुनिया के इतिहास में 30 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।

1606 : सिखों के पाँचवें गुरू अर्जन देव जी का निधन।
1826 : पहले हिंदी साप्ताहिक पत्र उदन्त मार्तण्ड का प्रकाशन।
1981 : बांग्लादेश के राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान और उनके 8 सहयोगियों की हत्या, देश में आपातकाल लागू।
1987 : गोवा को राज्य का दर्जा मिला। गोवा भारत का 26 वाँ राज्य बना।
1996 : 6 वर्षीय बालक गेधुन चोकी नाइया को नया पंचेन लामा चुना गया।
1998 : पाकिस्तान ने एक और (छठा) परमाणु परीक्षण किया
1998 : अफ़ग़ानिस्तान में भीषण भूकम्प से 5000 लोगों के मरने की आशंका।
2003 : नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री लोकेन्द्र बहादुर चंद ने इस्तीफ़ा दिया।
2004 : सऊदी अरब में बंधक संकट समाप्त, परन्तु दो भारतीयों सहित 22 की हत्या।
2007 : अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दिवस पर 107 शांति रक्षक पुरस्कृत।
2008 : अफ़ग़ानिस्तान में एक ज़िले पर तालिबान ने क़ब्ज़ा किया।
2012 : विश्वनाथन आनंद पाँचवीं बार विश्व शतरंज चैंपियन बने।
2012 : लाइबेरिया के पूर्व राष्ट्रपति चार्ल्स टेलर को सियरा लिओन के गृह युद्ध में किए गए अपराधों और मानवता के खिलाफ किए गए अपराधों के लिए दोषी ठहराते हुए 50 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई।
2020 : कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 5,000 के करीब पहुंचा। संक्रमितों की कुल संख्या 1.73 से पार। सरकार ने दो महीने से अधिक समय से लागू लॉकडाउन को एक जून से चरणबद्ध तरीके से हटाने की प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here