भारत में कोरोना वायरस चारों तरफ कहर मचाया हुआ है। देश में एक दिन के भीतर 3 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई वहीं 3.62 लाख नए केस सामने आए हैं। कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। राजधानी में लाशों को जलाने के लिए जगह कम पड़ गई है। लोग अस्पताल के बाहर ऑक्सीजन और बेड की कमी के कारण दम तोड़ रहे हैं। वहीं इस समय पर सोशल मीडिया के जरिए लोग एक दूसरे की काफी मदद कर रहे हैं। वाट्सऐप ग्रुप के जरिए लोग जरूरतमंदों को ऑक्सीजन और बेड की जानकारी मुहैया कर रहे हैं। वहीं ट्विटर पर भी लोग ट्वीट कर मदद मांग रहे हैं इसी बात को ध्यान में रखते हुए ट्विटर ने एक नया फीचर लॉन्च किया है।

नए फीचर के बारे में ट्विटर टाइमलाइन पर एक प्रांप्ट भी दिखाया जा रहा है। इससे COVID-19 वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी दी जा रही है। कुछ टूल्स की मदद से आप ऑक्सीजन, बेड्स, मेडिसिन के बारे में पता कर सकते हैं। COVID-19 SOS Resources भारत में अब उपलब्ध है। इसे एक्सप्लोर टैब से भी ऐक्सेस किया जा सकता है। COVID-19 India Live पेज को भी कंपनी ने लॉन्च किया है। इस पेज पर कोरोना से जुड़ी ऑफिशियल जानकारी शेयर की जाएगी। इससे आप कोरोना पर सूचना ले सकते हैं।

ट्विटर ने ऐलान किया है ये बदलाव आने वाले समय में ग्लोबली भी देखने को मिलेगा। Explore टैब में COVID-19 सेक्शन में जाकर लोग ‘COVID-19 Vaccines: Know the facts ऑप्शन पर जाकर वैक्सीन से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं।

COVID-19 SOS Resources को लेकर कंपनी ने कहा है कि इसे बनाने का मकसद SOS कॉल को amplify करना और जरूरी रिसोर्स को खोजने में लोगों की मदद करना है। इसके माध्यम से लोगों को ऑक्सीन सिलिंडर, हॉस्पिटल बेड्स, दवाई जैसी जरूरी सामान खोजने में काफी मदद मिलेगी।

COVID-19 India Live पेज में यूजर्स इस वायरस से कैसे बच सकते हैं उसकी जानकारी ले सकते हैं। इससे पहले ट्विटर ने एडवांस सर्च फीचर लॉन्च किया था। इससे आप किसी स्पेसिफिक डेट या यूजर के ट्वीट किसी खास टॉपिक जैसे ऑक्सीजन, बेड्स, प्लाज्मा को लेकर सर्च कर सकते हैं. आपको बता दें कि ट्विटर पर शेयर की जा रही सारी जानकारी सही हो ये जरूरी नहीं है। इसे आप पहले वेरिफाई जरूर कर लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here