मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के आपसी झगड़े कहानी घर-घर के समान हो गए हैं। हर शख्स जानने के लिए बेताब रहता है कि यह झगड़ा आखिर कहाँ जाकर रुकेगा।इसका अंजाम क्या होगा? उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव को पार्टी अध्यक्ष पद से हटाकर खुद को अध्यक्ष घोषित किया  था लेकिन उन्होंने यह भी कहा था कि वह कुछ समय के लिए ही अध्यक्ष बने रहेंगे इसके बाद वापस मुलायम सिंह को अध्यक्ष बना दिया जाएगा।

समाजवादी पार्टी में बेहद जल्द एक परिवर्तन होने जा रहा है। मुलायम सिंह के भाई शिवपाल यादव ने शुक्रवार को एक अलग पार्टी गठन करने के फैसला लिया है। शिवपाल यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन करने की घोषणा कर दी है। इस अलग पार्टी में अध्यक्ष सपा के संरक्षक मुलायम सिंह को बनाया जाएगा। हालांकि इस पार्टी के गठन के संकेत शिवपाल यादव ने इटावा में ही दे दिए थे। सकेंत देने के साथ ही उन्होंने अखिलेश को अपना पद छोड़ने और मुलायम सिंह को वापस उनका पद देने की बात कही थी। पार्टी की घोषणा करते हुए शिवपाल यादव  ने कहा कि यह पार्टी नेताजी के सम्मान की खातिर बनाई जा रही है। जसवंतनगर से विधायक और सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव लगातार अखिलेश और पार्टी के जनरल सेक्रेट्री रामगोपाल यादव पर निशाना साध कर अपना गुस्सा व्यक्त कर रहे हैं।

आपको बता दें कि इटावा में जब मीडिया ने रामगोपाल यादव से यह सवाल किया कि अखिलेश यादव को अपने वादे के मुताबिक अब नेताजी को राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद दे देना चाहिए? तो रामगोपाल यादव भड़क गए थे। जिसके बाद उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव बेकार की बातें करते हैं उन्होंने पार्टी का संविधान नहीं पढ़ा है। पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है। शिवपाल तो अभी सदस्य तक भी नहीं बने हैं। इसी बयान पर शिवपाल यादव ने कहा कि मैंने संविधान भले ही न पढ़ा हो लेकिन शकुनि को गीता जरूर पढ़नी चाहिए। यादव परिवार के अंदर ही दो गुट बंटे हुए है जिसके कारण यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुलायम सिंह की छोटी बहु अपर्णा यादव भी मुलायम सिंह को पद वापस दिए जाने के पक्ष में हैं। मुलायम सिंह को पद से हटाने के पीछे रामगोपाल का हाथ माना जाता है। ऐसे में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन होना निश्चित माना जा रहा था।

यह भी पढ़ें-नतीजों के बाद नई पार्टी बनान्येंगे शिवपाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here