Robert Vadra: Priyanka Gandhi के पति रॉबर्ट वाड्रा ने कहा- जनता चाहेगी तो वह राजनीति में आने के लिए तैयार हैं

वाड्रा ने कहा कि, अगर आपको ताकत दी जाती है तो आपके पास ताकत के साथ जिम्मेदारियां भी आती हैं। अगर जनता ने चाहा तो मैं उनकी आवाज बनूंगा।

0
203
Robert Vadra
Robert Vadra

Robert Vadra: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) ने इंदौर में एक पत्रकार वार्ता के दौरान राजनीति में आने के सवाल पर कहा कि अगर जनता चाहेगी तो वह राजनीति में आने के लिए जरूर तैयार हैं।

बता दें कि रॉबर्ट वाड्रा बीते दिन मध्य प्रदेश स्थित उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने के लिए गए थे, जिसके बाद वह इंदौर में एक पत्रकार वार्ता में शामिल हुए। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि, जबसे वह गांधी परिवार के सदस्य बने हैं, उन्हें इस परिवार से बहुत कुछ सीखने को मिला है।

Robert Vadra
Robert Vadra

Robert Vadra ने कहा- अगर जनता ने चाहा तो मैं उनकी आवाज बनूंगा

पत्रकारों से बातचीत के दौरान रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि, मैंने बड़ी से बड़ी मुश्किलों का सामना किया है, अगर आपको ताकत दी जाती है तो आपके पास ताकत के साथ जिम्मेदारियां भी आती हैं। अगर जनता ने चाहा तो मैं उनकी आवाज बनूंगा। मैं चैरिटी का काम करता हूं और ये काम चलता रहेगा लेकिन अगर पॉलिटिक्स में आता हूं तो ये काम बड़े पैमाने पर कर पाउंगा। जनता के आशीर्वाद से ही राजनीति में आने की ऊर्जा मिल पाएगी।

Robert Vadra
Robert Vadra

वाड्रा ने आगे कहा कि वह परिवार में रोज राजनीति पर बात करते हैं, देश के बदलते माहौल पर बात होती है। जो हो रहा है उसे देखकर डर लगता है, लेकिन समस्या ये है कि मीडिया भी सही बात करने में डरती है, ये लोकतंत्र नहीं है।

कौन हैं रॉबर्ट वाड्रा?

Robert Vadra
Robert Vadra

बता दें कि रॉबर्ट वाड्रा की शादी गांधी परिवार की इकलौती बेटी प्रियंका गांधी के साथ हुई है। वह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं और एक बड़े कारोबारी हैं।

Robert Vadra
Robert Vadra

प्रियंका गांधी से उनकी मुलाकात 1991 में दिल्ली में एक दोस्त के घर हुई थी। जिसके बाद 18 फरवरी 1997 में दोनों ने शादी कर ली थी।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here