Rashtrapati Chunav 2022: राष्ट्रपति चुनाव को लेकर Mayawati का बड़ा ऐलान, NDA उम्मीदवार Draupadi Murmu को समर्थन देगी बसपा

मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस के संबोधन में कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में बसपा द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करती है। हम एनडीए को नहीं, बल्कि एक आदिवासी प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करेंगे।

0
233
Rashtrapati Chunav 2022
Rashtrapati Chunav 2022

Rashtrapati Chunav 2022: एनडीए की उम्मीदवार और झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। बीजेपी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए आदिवासी कार्ड खेला है। द्रौपदी मुर्मू ओडिशा से आने वाली आदिवासी नेता हैं। वहीं अब बहुजन समाज पार्टी (बसपा-BSP) की प्रमुख मायावती ने द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का ऐलान कर दिया है।

यूपी की राजधानी लखनऊ में बसपा प्रमुख मायावती ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि हमने राष्ट्रपति चुनाव में NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का फैसला किया है। आगे कहा कि हमने यह फैसला न तो बीजेपी या एनडीए के समर्थन में और न ही विपक्ष के खिलाफ बल्कि अपनी पार्टी और आंदोलन को ध्यान में रखते हुए लिया है,बीएसपी कमजोर, गरीब और उपेक्षित वर्ग के लोगों के लिए फैसले लेती रही है।’

Draupadi Murmu
Draupadi Murmu

Rashtrapati Chunav 2022: आदिवासी प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करेंगे- मायावती

मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस के संबोधन में कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में बसपा द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करती है। हम एनडीए को नहीं, बल्कि एक आदिवासी प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करेंगे। हमारी पार्टी एनडीए या यूपीए की पिछलग्गू पार्टी नहीं है। हमारी पार्टी स्वतंत्र और निडर रहकर काम करती है। ‘राष्ट्रपति चुनाव में हमें ये देखने को मिला कि विपक्षी दलों ने अपनी मनमानी की है। बीएसपी को विपक्ष ने अलग-थलग रखा है। पहले बंगाल की सीएम द्वारा एकतरफा चुनिंदा लोगों को बुलाना। फिर शरद पवार द्वारा बुलाई गई बैठक में बीएसपी को नजरअंदाज करना। इनकी एकता दिखावा ही लगती है।’ अलग- अलग पार्टी होते हुए भी ये सभी पार्टियों एक होकर बीएसपी के खिलाफ हो जाती हैं।

Mayawati
Rashtrapati Chunav 2022

झामुमो पार्टी देगी NDA उम्मीदवार को समर्थन

वहीं दूसरी तरफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha- झामुमो) की भी आज बैठक होनी है। इस बैठक में राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन को लेकर फैसला लिया जा सकता है। कहा जा रहा है कि यह पार्टी भी NDA को समर्थन दे सकती है। क्योंकि झामुमो का के पास अधिकतम वोट भी आदिवासी समुदाय का है और एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू खुद भी आदिवासी समुदाय से ही आती हैं।

Rashtrapati Chunav 2022
Rashtrapati Chunav 2022

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर 18 जुलाई को मतदान

बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। जिसे लेकर देश का अगला राष्ट्रपति चुनने के लिए 18 जुलाई को मतदान होना है। मतगणना 21 जुलाई को होगी। वहीं द्रौपदी मुर्मू ने 24 जून को अपना नामांकन भरा है। उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) अध्यक्ष शरद पवार और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से समर्थन मांगा था।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here