देश का सबसे बड़ा आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश आज 70 साल का हो गया है। योगी सरकार आज यानी कि, 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मना रही है। इस खास अवसर पर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जाएगा।

स्थापना दिवस के अवसर पर कई राजनीतिक हस्तियों ने उत्तर प्रदेश के लोगों और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी है। खुद सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर को बधाई दी है।

दरअसल, 70 साल पहले 24 जनवरी 1950 के दिन ही उत्तर प्रदेश को यह नाम मिला था। उससे पहले अंग्रेजों के शासन के समय इसे यूनाइटेड प्रॉविंस के नाम से जाना जाता था। अवध और आगरा को मिलाकर संयुक्त प्रांत बनाया गया था। 3 साल पहले 2018 में राज्यपाल राम नाईक की पहल पर पहली बार उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया था।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी ट्वीट करते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा है, ”उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के प्रतिभाशाली व कर्मठ निवासियों को बधाई। अनेक क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करके, देश की सबसे बड़ी आबादी वाले इस राज्य ने राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को शक्ति दी है।

देश के रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के सीएम रह चुके राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है,” उत्तर प्रदेश के मेरे सभी भाइयों एवं बहनों को ‘स्थापना दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रदेश में विकास की अपार संभावनाएं हैं, जिन पर मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर काम हो रहा है। यूपी निरंतर समृद्ध और विकसित हो, यही ईश्वर से मेरी कामना है।”

बता दें कि, स्थापना दिवपस के मौके पर नृत्य- कला का आयोजन किया गया है जिसमें उत्तर प्रदेश के कई दिग्गज नेता मौजुद हैं। इस अवसर पर पुरस्कार वितरण का भी आयोजन किया गया है। योगी सरकार आज बालिका दिवस भी मना रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here