बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वरुण आज दूल्हे राजा बनकर अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल को दुल्हनिया के रूप में घर लाएंगे। लेकिन शादी से ठीक पहले वरुण के साथ के एक बड़ा हादसा हो गया है जिससे लोग घबरा गए हैं। खबर है उनकी कार का शनिवार को उस वक्त एक्सिटेंड हो गया था, जब वो जुहू से अलीबाग जा रहे थे। गनीमत ये रही कि शादी से पहले इस दुर्घटना में वरुण धवन बाल-बाल बच गए।

6456684f47421
मंडप

वरुण-नताशा की शादी के लिए दोनों परिवार के सदस्य और कुछ दोस्त शुक्रवार को ही अलीबाग पहुंच गए हैं। लेकिन बिजी होने के कारण वे 23 जनवरी को वे अकेले कार से अलीबाग जा रहे थे इसी दौरान गाड़ी का एक्सिडेंट हो गया। अच्छी खबर ये है कि इस हादसे में वरुण को कुछ नहीं हुआ वे बाल-बाल बचे।

अलीबाग कार से पहुंचने में करीब 4 घंटे लगते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलीबाग के रास्ते में ट्रैफिक बहुत ज्यादा होता है और वह रास्ता कई जगहों पर संकरा भी है। शादी की रस्में शुरू होनी थी, ऐसी में वरुण को जल्द अलीबाग पहुंचाना था। इसी बीच गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।

mandap
मंडप की तस्वीर

फिल्मकार डेविड धवन, मां लाली, भाई रोहित और उनका परिवार, उनके चाचा तथा गुजरे जमाने के एक्टर अनिल धवन तथा उनका परिवार और साथ ही दलाल परिवार शुक्रवार को विवाह स्थल पहुंच गया था।

आज वरुण-नताशा की शादी है। इस शादी में कुछ 50 लोग शामिल होने वाले हैं। इस शादी समारोह में कुछ खास लोगों को ही बुलाया गया है। इसमें सलमान खान, शाहरुख खान और अर्जुन कपूर जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं। शादी में शामिल होने वाले मेहमानों का कोरोना वायरस टेस्ट भी कराया जाएगा। वहीं शादी के बाद 26 जनवरी को रिसेप्शन है, जिसमें बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार्स के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here