Presidential Oath Ceremony: द्रौपदी मुर्मू कल लेंगी राष्ट्रपति पद की शपथ; दी जाएगी 21 तोपों की सलामी, यहां जानें पूरा कार्यक्रम

Presidential Oath Ceremony: द्रौपदी मुर्मू वह आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति होंगी और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति होंगी। वह राष्ट्रपति बनने वाली दूसरी महिला भी हैं।

0
261
Presidential Oath Ceremony: द्रौपदी मुर्मू कल लेंगी राष्ट्रपति पद की शपथ
Presidential Oath Ceremony: द्रौपदी मुर्मू कल लेंगी राष्ट्रपति पद की शपथ

Presidential Oath Ceremony: नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार यानी कल देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी और उसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि समारोह सोमवार को सुबह 10.15 बजे संसद के केंद्रीय हॉल में होगा जहां भारत के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे।

Prabhatkhabar 2022 07 779cb988 ccbc 4472 a433 acd9e88eb025 Draupadi Murmu
Presidential Oath Ceremony:द्रौपदी मुर्मू

Presidential Oath Ceremony: कार्यक्रम में पीएम मोदी रहेंगे मौजूद

गृह मंत्रालय ने कहा कि निर्वाचित राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे जिसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। इसके बाद राष्ट्रपति भाषण देंगे। समारोह से पहले, निवर्तमान राष्ट्रपति और निर्वाचित राष्ट्रपति एक औपचारिक जुलूस में संसद पहुंचेंगे। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और प्रमुख नागरिक और सैन्य अधिकारी समारोह में शामिल होंगे।

Presidential election 2022
Droupadi Murmu

Droupadi Murmu ने विपक्षी उम्मीदवार को एकतरफा हराया

संसद के सेंट्रल हॉल में समारोह के समापन पर, राष्ट्रपति राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होंगे, जहां फोरकोर्ट में उन्हें एक गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। बता दें कि 64 वर्षीय मुर्मू ने गुरुवार को विपक्षी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को एकतरफा मुकाबले में हराकर इतिहास रच दिया। वह भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनेंगी।

आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति होंगी Droupadi Murmu

बता दें कि द्रौपदी मुर्मू वह आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति होंगी और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति होंगी। वह राष्ट्रपति बनने वाली दूसरी महिला भी हैं। मुर्मू सोमवार को दिल्ली में पद की शपथ लेते समय पारंपरिक संताली साड़ी पहन सकती हैं। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि चुनाव राष्ट्रपति के परिवार के केवल चार सदस्य – भाई, भाभी, बेटी और दामाद – शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here