Presidential Election 2022 Result: देश को मिली पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति; द्रौपदी मुर्मू ने जीती रायसीना की रेस

0
366
APN News Live Updates
APN News Live Updates

Presidential Election 2022 Result: एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देश की महामहिम बन गयी हैं। उन्होंने भारी मतों से राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। उन्होंने विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराया। बताया जा रहा है कि दूसरे राउंड की गिनती के बाद तो दोनों उम्मीदवार के बीच का अंतर और बढ़ गया था। इस बीच बीजेपी ने मुर्मू की जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि आज सुबह 11 बजे राष्ट्रपति चुनाव के लिए डाले गए वोटों की गिनती शुरू की गयी। आपको बता दें, वोटों की गिनती संसद के कमरा नंबर 63 में की गयी जहां सांसदों के वोट डालने की व्यवस्था की गई थी। इसी कमरे की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा कर इसे स्ट्रांग रूम में बदल दिया गया था।

FYKa KXakAAFT48?format=jpg&name=large

वोटों की गिनती के लिए सभी बैलेट बॉक्स को दिल्ली लाया गया। आपको बता दें, चुनाव के लिए 99 प्रतिशत से ज्यादा मतदान किए गए थे। देश के दस राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश में 100 फीसदी वोटिंग हुई थी। मतदान वाले दिन क्रॉस वोटिंग को लेकर भी खबर सामने आई थी।

Presidential Election 2022 Result: इस तरह हुई गिनती

सबसे पहले संसद में डाले गए वोटों की गिनती की गई। इस बार संसद में कुल 730 वोट डाले गए। इसके बाद राज्यों में डाले गए वोटों की गिनती की गयी। आपको बता दें, इसके लिए स्ट्रांग रूम से अंग्रेजी वर्णमाला के अनुसार राज्यों की 10-10 पेटियां बाहर निकाली गईं।

Presidential Election 2022 Result: द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गामव में जश्न की तैयारी

द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव में सुबह से ही जश्न का माहौल रहा। बता दें कि मुर्मू के रूप में देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति मिली हैं।

संबंधित खबरें:

Presidential Election 2022: द्रौपदी या यशवंत… कौन पहुंचेगा रायसीना हिल्स? जान लीजिए कैसे होती है राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना

Draupadi Murmu Profile: क्‍लर्क से लेकर राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी तक, कुछ ऐसा रहा द्रौपदी मुर्मू का सफर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here