Dr. Kamal Ranadive के जन्मदिन पर Google ने अपना Doodle किया समर्पित, जानें कौन हैं यह महिला

0
710
Happy Birthday Dr. Kamal Ranadive
Happy Birthday Dr. Kamal Ranadive

डॉ. कमल रणदिवे (Dr. Kamal Ranadive) का आज 104 जन्दमदिवस है। डॉ कमल रणदिवे सेल जीवविज्ञानी थी। रणदिवे को  उनके अभूतपूर्व कैंसर अनुसंधान और विज्ञान और शिक्षा के माध्यम से एक अधिक न्यायसंगत समाज बनाने के लिए जाना जाता है। इस खास मौके पर गूगल ने डूडल (Google Doodle) बनाकर खास अंदाज में विश किया है।

गूगल द्वारा कमल रणदिवे को समर्पित आज के डूडल को भारत के गेस्ट आर्टिस्ट इब्राहिम रयिन्ताकथ द्वारा बनाया गया है। उनके द्वारा बनाए गए डूडल में डॉ रणदिवे एक माइक्रोस्कोप को देख रही हैं।

Pune में हुआ था जन्म

डॉ. कमल रणदिवे का जन्म 8 नवंबर 1917 में पुणे, भारत में हुआ था। उनके पिता ने ही उन्हें मेडिकल एजुकेशन के लिए प्रेरित किया था। इन्हें कमल समरथ के नाम से भी जाना जाता है। इनके पिता का नाम दिनकर दत्तात्रेय समर्थ था। वे पुणे के फर्गसन कॉलेज में एक जीवविज्ञान के प्रोफेसर हुआ करते थे। उनका उद्देश्य था कि घर के सभी बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा मिले खासकर बेटियों को। अपने पिता का सपना पूरा करते हुए कमल ने मेडिकल की दुनिया में अलग नाम बना लिया।

IWSA की प्रमुख संस्थापक सदस्य

उन्होंने जीवन की हर परीक्षा अच्छे अंकों से पास की। कमल हमेशा कुछ नया सीखती और उसमें अच्छा कर के दिखातीं। वह भारतीय महिला वैज्ञानिक संघ (IWSA) की प्रमुख संस्थापक सदस्य भी थीं।

बता दें कि डॉ कमल जयसिंह रणदिवे को बाल्टीमोर, मैरीलैंड, यूएसए में जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय में फेलोशिप मिली थी। वहीं बेहतरीन चिकित्सा के लिए उन्हें 1982 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था।

डॉ. कमल रणदिवे ने कैंसर पर कई शोध किए। स्तन कैंसर की घटना और आनुवंशिकता के बीच संबंध का प्रस्ताव रखने वाली वह पहली शख्स थीं। बाद के वर्षों में भी इसकी पुष्टि कई शोधकर्ताओं ने की थी।

डॉ. कमल रणदिवे ने साल 2001 में दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी याद में गूगल ने खास डूडल पेश किया है।

यह भी पढ़ें:

Jigoro Kano को Google ने Doodle बनाकर किया याद, Judo के हैं जन्मदाता

Google ने डूडल के माध्यम से Czech Chemist Otto Wichterle को किया याद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here