Chhath Puja 2021 : भारत में ही नहीं बल्कि कई देशों में रीति-रिवाज के साथ मनायी जा रही छठ पूजा

0
674
विदेशों में भी मनाया जा रहा छठ पूजा

Chhath Puja 2021 : छठ महापर्व (Chhath Mahaparv) की शुरुआत  8 नवंबर से नहाय खाय से हो गई है। आज से लेकर पूरे चार दिन तक छठ की रौनक घाटों पर दिखाई देगी। पहले दिन की शुरुआत नहाय खाय से होती है। दूसरे दिन खरना, तीसरे और चौथे दिन अस्त होते सूर्य को या फिर उदय होते सूर्य को नदी में खड़े होकर अर्घ्य देते हैं। नहाय खाय में पूजा करने की विधि का खासा ख्याल रखा जाता है।

छठ पूजा बिहार के प्रसिद्ध पर्वों में से एक माना जाता है। यह मुख्य रूप से पूर्वी भारत के बिहार, झारखण्ड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है। आजकल इसका स्वरूप वैश्विक हो चला है। धीरे-धीरे यह त्योहार प्रवासी भारतीयों के साथ-साथ विश्वभर में प्रचलित हो गया है।

Chhath Puja 2021: नहाय खाय से छठ की शुरुआत, चार दिन तक घाटों पर रहेगी रौनक

कैलिफोर्निया में छठ पूजा

छठ पूजा पिछले चार साल से कैलिफोर्निया में भी धूमधाम से मनायी जा रही है। यह त्योहार वहां के लोग पूरे रीति-रिवाज के साथ मनाते हैं। आपको बता दें कि जैसे भारत में पूरी तैयारियों के साथ छठ को मनाया जाता है ठीक उसी प्रकार से वहां भी मनाया जाता है।

कतर में छठी मईया

कतर के लोग भी छठ को खूब धूमधाम से मना रहे हैं। वहां के लोगों को यह त्योहार काफी पसंद है। कतर के लोग छठ पूजा के आने का इंतजार करते हैं। यहां पर छठ पूरे रीति-रिवाज के साथ मनायी जाती है। कुछ दिन पहले से ही लोग छठ की तैयारियों में जुट जाते हैं। कतर में अभी ज्यादा लोग इस त्योहार को नहीं मनाते हैं मगर कुछ साल में छठ को मनाने वाले लोगों की संख्या जरूर बढ़ गई है।

Chhath Puja 2021: कब है छठ पूजा? कैसे करें पूजा की तैयारी?

अमेरिका में छठ

अमेरिका में कई सालों से मनायी जा रही छठ पूजा में यहां के लोग इस त्योहार में खूब रुचि दिखाते हैं। भारतीय रीति-रिवाज की तरह वहां भी छठ को मनाया जाता है। अमेरिका में रहने वाले भारतीय तो इस त्योहार को मनाते ही हैं साथ ही वहां के लोग भी इस त्योहर को मनाते हैं।

Chhath Puja 2021 Date: कब है छठ पूजा? यहां जानें सबकुछ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here