Chaitra Navratri 2022: 9 देवियों के ये हैं पसंदीदा रंग, पढ़ें किस देवी को भाते हैं कौन से रंग?

0
283
Chaitra Navratri 2023 top news
Chaitra Navratri 2023 top news

Chaitra Navratri 2022: साल 2022 की चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल से शुरू हो गई है। भक्त मां की भक्ति में डूबे हैं। नवरात्रि में मनोवांछित फल पाने के लिए भक्त मां को खुश करने के लिए अलग-अलग तरह के प्रयास करते हैं। नव दिन व्रत रखते हैं। नंगे पैर चलते हैं। तला-भूना नहीं खाते हैं। पर व्रत में कई सावधानियां बरती जाती हैं, जो कि कम ही लोगों को पता है। मां प्रसन्न करने के लिए उनके पसंद ना पसंद का खासा ख्याल रखना जरूरी है। मां को कौन से रंग पसंद हैं इस पर ध्यान देना जरूरी है। हम यहां पर आप को देवी के पसंदीदा रंग बता रहे हैं।

Chaitra Navratri 2022: देवी के पसंदीदा रंग

Chaitra Navratri 2022
Chaitra Navratri 2022
  • शैलपुत्री

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। पीला रंग शैलपुत्री को भाता है। इसलिए पहले दिन पूजा करने के दौरान आप पीला रंग पहने।

  • ब्रह्राचारिणी

मां ब्रह्राचारिणी को हरा रंग पसंद हैं। आप दूसरे दिन गाढ़ा हरा रंग पहन सकते हैं। इससे मां की कृपा आप पर बरसेगी।

  • चंद्रघंटा

यदि आप मां चंद्रघंटा के भक्त हैं तो उन्हें प्रसंन्न करने के लिए हल्का भूरा रंग का वस्त्र जरूर पहनें। चढ़ावा में भी भूरे रंग का वस्त्र ही दें।

Chaitra Navratri 2022: मां के रंग

Chaitra Navratri 2022
Chaitra Navratri 2022
  • कूष्माण्डा

नवरात्रि के चौथे दिन संतरी रंग पहने ये रंग कूष्माण्डा को भाता है। संतरी रंग रात के समय गरभा खेलते समय खिलेगा।

  • स्कंदमाता

स्कंदमाता को सफेद रंग पसंद हैं। भेट चढ़ाते समय सफेद रंग का ही वस्त्र चढ़ाएं। मां जीवन में सुख-शांति देंगी। इन्हें मोक्ष के द्वारा खोलने वाली माता के नाम से भी जाना जाता है।

  • कात्यायनी

कात्यायनी मां की पूजा करते समय लाल रंग का कपड़ा पहनें ये रंग मां को भाता है।

  • कालरात्री

कालरात्री मां को नीला रंग पसंद हैं। इनकी पूजा नवरात्रि के सातवें दिन की जाती है।

  • महागौरी

महागौरी मां को गुलाबी रंग पसंद है। इसलिए यदि इन्हें प्रसंन्न करना है तो गुलाबी रंग का ख्याल रखें।

  • सिध्दीदात्री

आखिरी दिन मां सिध्दीदात्री का होता है इन्हें बैंगनी रंग भाता है। यदि आप मां को आखिरी दिन प्रसंन्न करना चाहते हैं तो इस रंग का ख्याल रखें।

अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here