Horoscope And Panchang: कर्क राशि के लोगों को मिलेगी शुभ सूचना,सिंह राशि के जातक व्‍यर्थ के विवादों में न पड़ें

Horoscope And Panchang: मेष राशि के जातकों को आज बहुत सारे जरूरी काम समय से निपटाने होंगे। घर पर अचानक मेहमान आने से मन प्रसन्‍न रहेगा।

0
207
horoscope and Panchang
horoscope and Panchang

Horoscope And Panchang: हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है।ये पांच अंग तिथि,नक्षत्र,वार,योग और करण है।पंचांग के जरिये हम सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।इसके साथ ही दिन के प्रमुख व्रत एवं त्‍योहार, दिशा शूल और अन्‍य कई जरूरी जानकारियां प्राप्‍त कर सकते हैं।आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। जानें कैसा रहने वाला है? जानिये मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।कर्क राशि के लोगों को मिलेगी शुभ सूचना, सिंह राशि के जातक व्‍यर्थ के विवादों में न पड़ें

Horoscope And Panchang: यहां जानिये 29 जून 22 का पंचांग

ति‍थिअमावस
पक्षकृष्‍ण
वारबुधवार
सूर्योदय5:26 एएम
सूर्यास्‍त6:45 पीएम
राहूकाल12:30 से लेकर 02:10 पीएम
नक्षत्रआद्रा
सूर्यमिथुन राशि
चंद्रमामिथुन राशि
अभिजीत मुहूर्त12:03 से लेकर 12:56 पीएम तक
मासआषाढ़
श‍क संवत1944
विक्रमी संवत2079
दिशा शूलउत्‍तरदिशा

Horoscope And Panchang: जानिये मेष से लेकर कन्‍या राशि का हाल

horoscope and Panchang
horoscope and Panchang

मेष: मेष राशि के जातकों को आज बहुत सारे जरूरी काम समय से निपटाने होंगे। घर पर अचानक मेहमान आने से मन प्रसन्‍न रहेगा।

वृषभ: वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता से चिड़़चिड़ापन रह सकता है। काम में मन नहीं लगेगा।

मिथुन: मिथुन राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में कुछ नया अनुबंध मिल सकता है। इसी बीच अपनी सेहत का विशेष रूप से ध्‍यान रखें।

कर्क: कर्क राशि के लोगों को शुभ सूचना मिलेगी। किसी जरूरी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। मन का शांत रखने का प्रयास करें।

सिंह: सिंह राशि के लोगों को आज वाद-विवाद में नहीं उलझना होगा। बेहतर होगा कि अपने काम से मतलब रखें। घर की साज-सज्‍जा पर ध्‍यान देंगे।

कन्‍या: कन्‍या राशि के लोगों को क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, ध्‍यान रहे कि किसी के साथ मनमुटाव न हो।

Horoscope And Panchang: जानिये तुला से लेकर मीन राशि का हाल

तुला : मन में नकारात्‍मक विचारों को न आने दें। काम से मतलब रखें। अपने जीवनसाथी की जरूरतों को समझें और उसका साथ दें।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन शुभ है। काम के क्षेत्र में वरिष्‍ठ अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्‍न रहेगा।

धनु: धनु राशि के जातकों को आज पढ़ाई पर अधिक फोकस करना होगा। छात्र वर्ग समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें, ता‍कि उन्‍हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।

मकर: मकर राशि के जातकों को कहीं से उपहार या लाभ की प्राप्ति हो सकती है। मन दिनभर नई बातों के बारे में सोचेगा। बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी।

कुंभ: दिन का पहला हिस्‍सा व्‍यस्‍तता भरा रहने वाला है। खाने से लेकर भरपूर नींद लेने का प्रयास करें। बेवजह का तनाव अपने ऊपर न लादें।

मीन: हर किसी के काम में गलतियां निकालने की बजाय खुद को भी देंखें। खाने के साथ ही नियमित रूप से व्‍यायाम करने पर ध्‍यान दें।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here