Weather Update: Delhi-NCR में गर्मी और उमस ने बढ़ाई मुश्किलें, शाम तक बारिश होने के आसार

Weather Update: बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश होने के आसार हैं।राजधानी दिल्‍ली में आज यानी बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

0
190
Environment News
Environment News

Weather Update: दिल्‍ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का कहर जारी है। मानसून में हो रही देरी और बढ़ते तापमान से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज शाम को बारिश होने की संभावना है। हालांकि मानसून एक-दो दिन में दस्तक दे सकता है। जिसके बाद रोजाना झमाझम बारिश होगी। बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश होने के आसार हैं।राजधानी दिल्‍ली में आज यानी बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा। गर्मी और उमस के बीच दिल्‍ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा में लगातार गुल हो रही बिजली ने लोगों की दिक्‍कतें और भी ज्‍यादा बढ़ा दी है।

Weather Update
Weather Update

Weather Update: भीषण गर्मी से झुलस रहा उत्‍तर भारत

उत्तर प्रदेश में भी भीषण गर्मी का कहर जारी है। यहां की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री रह सकता है।गर्मी के तल्‍ख हुए तेवरों के बीच कई इलाकों में बिजली और पानी गुल होने से लोगों की दिक्‍कतें और भी अधिक बढ़ गई हैं।मौसम विभाग ने अलग-अलग स्थानों पर लू की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

Weather Update: राजस्‍थान में प्री-मानसून ने दी दस्‍तक

राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। राजस्थान के बाड़मेर में करीब छह घंटे तक मानसून की पहली बारिश होती रही।यहां पानी इतना गिरा कि हालात बिगड़ गए।सड़कों पर जगह-जगह जलभराव हो गया। कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया। कई गाड़ियां बह गईं।वहीं कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से टूट गया।

Weather Update: यहां जानिये आपके शहर का तापमान

शहरअधिकतम तापमानन्‍यूनतम तापमान
दिल्‍ली2641
फरीदाबाद2541
गुरुग्राम2643
नोएडा2741
मुंबई2430
कोलकाता3426
चेन्‍नई3527
लखनऊ2538

(नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में दिया गया है)

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here