Chandra Grahan 2022: इस बार चंद्र ग्रहण में सूतक काल नहीं होगा मान्य, यहां पढ़ें क्या है कारण?

इस बार चंद्र ग्रहण बुद्ध पूर्णिमा के दिन लगने वाला है। यह चंद्र ग्रहण एक पूर्ण चंद्र ग्रहण है जिसे ब्लड मून के नाम से जाना जाता है।

0
272
Solar Eclipse 2022: कुछ ही देर मे लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम...
Solar Eclipse 2022: कुछ ही देर मे लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम...

Chandra Grahan 2022: 16 मई (सोमवार) को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। लेकिन भारत (Lunar eclipse 2022 in India) में यह दिखाई नहीं देगा। सोमवार के दिन लगने वाला चंद्रग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा। भारत में इसकी दृश्यता नहीं होने के कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा। बता दें कि वैशाख पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहे है।

पंचाग के अनुसार इस दिन चंद्र ग्रहण का प्रारंभ सुबह 07 बजकर 02 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होगा। मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। बल्कि इस दौरान ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के लिए कुछ खास उपाय करने चाहिए।

Chandra Grahan 2022
Chandra Grahan 2022

Chandra Grahan 2022: यहां देख सकते हैं चंद्र ग्रहण लाइव

बता दें कि इस बार लगने वाला चंद्र ग्रहण एक पूर्ण चंद्र ग्रहण है जिसे ब्लड मून के नाम से जाना जाता है। यदि कोई इसका लाइव स्ट्रीम देखना चाहता है तो वह इसे नासा पर देख सकते हैं। चंद्र ग्रहण इस बार साउथ और नॉर्थ अमेरिका, अंटार्कटिका, यूरोप, अफ्रीका और ईस्ट पेसिफिक में दिखाई देगा। बता दें कि स्पेस एजेंसी भारतीय समयानुसार सोमवार सुबह 8.33 बजे इसका लाइव स्ट्रीम दिखाएगी।

अशुभ माना जाता है चंद्र ग्रहण

Chandra Grahan 2022
Chandra Grahan 2022

बता दें कि धार्मिक दृष्टि से चंद्र ग्रहण को अशुभ माना जाता है। पुरानी मान्यताओं के अनुसार एक बार चंद्रमा ने गणेश जी का उपहास किया था। चंद्रमा को अपने रूप का बहुत अधिक घमंड था। उनके इस उपहास से भगवान गणेश नाराज़ हो गए थे। उन्हें क्रोध आया और क्रोध में उन्होंने चंद्रमा को श्राप दे दिया। चंद्रमा को अपनी गलती का एहसास हो गया और उन्होंने गणेश जी से क्षमा याचना की। जिसके बाद से ही चंद्र ग्रहण मनाया जाता है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here