छाते के बहाने PM Modi का कांग्रेस पर तंज, मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर कह दी ये बात

0
108
PM Modi Karnataka Visit
PM Modi Karnataka Visit

PM Modi Karnataka Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने संबोधन के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। बेलगावी में कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि जनता का प्यार और आशीर्वाद पाकर हम सभी को दिन रात मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है। बेलगावी की धरती पर आना किसी तीर्थयात्रा से कम नहीं है।

PM Modi Karnataka Visit
PM Modi Karnataka Visit

PM Modi Karnataka Visit: पीएम ने कांग्रेस अध्यक्ष पर कसा तंज

पीएम मोदी ने कहा कि मैं मल्लिकार्जुन खड़गे जी का बहुत सम्मान करता हूं। अभी कांग्रेस का अधिवेशन चल रहा था, वो सबसे सीनियर नेता हैं। वहां धूप थी, लेकिन धूप में छतरी का सौभाग्य उनको नसीब नहीं हुआ, बल्कि छाता किसी और के लिए लगा था। ये देख कर जनता समझ रही है कि रिमोट कंट्रोल किसके हाथ में है।

कर्नाटक में कर्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग सोचते हैं कि जब तक मोदी जिंदा है, तब तक उनकी दाल नहीं गलने वाली। इसलिए सभी बोल रहे हैं कि ‘मरजा मोदी’, ‘मरजा मोदी’। कुछ लोग कब्र खोदने में लग गए हैं, कह रहे हैं ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’। मगर देश कह रहा है कि ‘मोदी तेरा कमल खिलेगा’।

PM Modi Karnataka Visit: किसानों को लेकर कही ये बात

पीएम ने कहा कि कर्नाटक में साल 2014 से पहले के 5 वर्षों में रेलवे का बजट कुल मिलाकर 4 हजार करोड़ रुपए था जबकि इस वर्ष कर्नाटक में रेलवे के लिए 7,500 करोड़ रुपए रखे गए हैं। इस समय कर्नाटक में रेलवे के 45 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने तकनीक पर बल दिया जिसका फायदा भी किसानों को मिल रहा है। आप कल्पना कर सकते हैं कि अगर जन-धन बैंक खाते ना होते, मोबाईल कनेक्शन ना बढ़ता, आधार ना होता तो यह सब संभव नहीं हो पाता।

PM Modi Karnataka Visit
PM Modi Karnataka Visit

PM Modi Karnataka Visit: कर्नाटक में बीते वर्षों में हमारी सरकार ने कनेक्टिविटी पर काफी फोकस किया है जिसकी वजह से खेती, इंडस्ट्री, पर्यटन, शिक्षा तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया है। साथ ही कहा कि इस वर्ष मोटे अनाज को श्री अन्न के रूप में नई पहचान दी गई है। क्योंकि मोटा अनाज हर मौसम और हर परिस्थिति को झेलने में सक्षम है। साल 2014 के बाद से देश लगातार कृषि में एक सार्थक बदलाव की ओर बढ़ रहा है।

संबंधित खबरें…

अदालत से मनीष सिसोदिया को झटका! 4 मार्च तक CBI की हिरासत में रहेंगे

PM Modi पर टिप्पणी करने के मामले में पवन खेड़ा की राहत बरकरार, 3 मार्च तक टली SC की सुनवाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here