प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने देश के पहले उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को शनिवार को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दी। मोदी ने ट्वीट किया, “लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने कहा,“ महान सरदार पटेल को उनकी पुण्य तिथि पर नमन। उनके विचार, कार्य और भारत की एकता के लिए किये गये उनके सशक्त प्रयास पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।”


गुजरात के नडियाद में 31 अक्टूबर 1875 को जन्में लौह पुरूष का निधन 15 दिसंबर 1950 को मुंबई में हुआ था। देश के स्वाधीनता संग्राम और भारतीय रियासतों का एकीकरण करके देश को एक सूत्र में बांधने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

शाह ने ट्वीट किया, “सरदार पटेल का पूरा जीवन भारत वर्ष की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा। सैकड़ों रियासतों में बंटे भारत को उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और निर्णायक नेतृत्व क्षमता से एक संगठित भारत का स्वरूप प्रदान किया। ऐसे महान राष्ट्रभक्त की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि वंदन।”

भारत रत्न सरदार पटेल का जन्म गुजरात के नडियाद में 31 अक्टूबर 1875 को और निधन 15 दिसंबर 1950 को मुंबई में हुआ था। सरदार पटेल ने आजादी की लड़ाई में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया था। उन्हें उनकी नेतृत्व क्षमता के कारण ‘सरदार’ दृढ़ निर्णयों और महान कार्यों को देखते हुए उन्हें ‘लौह पुरुष’ की उपाधि दी गयी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने ट्वीट किया, सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर हम उनका सादर स्मरण करते हैं। भारत के ‘लौह पुरुष’ ने हमारे देश की एकता एवं अखण्डता सुनिश्चित की। उनकी देश सेवा के लिए सभी भारतवासी सरदार पटेल के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेंगे

साभार, ईएनसी टाईम्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here