PM Kisan Yojana: 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं आप? जान लीजिए कब तक आएगा खाते में पैसा

पीएम किसान केवाईसी अपडेट में ओटीपी आधारित अपडेट मौजूद है। आप नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करके अपने घर से अपडेट कर सकते हैं।

0
77
PM Kisan Yojana
PM Kisan Yojana

PM Kisan Yojana: 17 अक्टूबर, 2022 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की 12वीं किस्त सभी किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी गयी थी। अब किसानों को 13वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि प्रधानमंत्री किसान योजना में भारत सरकार उन गरीब किसानों को हर साल 6000 रुपये देती है जो अधिक खेती नहीं कर पाते हैं। आपको याद होगा कि भारत सरकार ने इस योजना की शुरुआत साल 1 दिसंबर 2018 में की थी। इस योजना से अब तक कई किसानों को लाभ मिल रहा है।

PM Kisan Yojana
PM Kisan Yojana

24 से 27 फरवरी के बीच जारी की जा सकती है 13वीं किस्त

हालांकि अब किसानों के बड़ी खबर आ गयी है। एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त इस महीने के आखिरी सप्ताह में जारी होगी। यानी किसान सम्मान योजना के तहत 13वीं किस्त 24 से 27 फरवरी, 2023 के बीच जारी की जा सकती है। बता दें कि इस पीएम किसान योजना का लाभ सभी राज्यों के किसानों को मिलता है। हालांकि, सरकार की ओर से समय-समय पर केवाईसी अपडेट के लिए भी कहा जाता है। इस पोस्ट में हम इस बारे में बताया है कि पीएम किसान केवाईसी अपडेट का नया अपडेट क्या है? अगर आपने अभी तक केवाईसी अपडेट नहीं किया तो जल्द से जल्द करा लें, नहीं तो 13वीं किस्त का पैसा अटक सकता है।

PM kisan Yojana
PM kisan Yojana

पीएम किसान केवाईसी अपडेट कैसे करें?

पीएम किसान केवाईसी अपडेट में ओटीपी आधारित अपडेट मौजूद है। आप नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करके अपने घर से अपडेट कर सकते हैं। यह प्रक्रिया आपको पीएम किसान केवाईसी को घर बैठे अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप या कंप्यूटर पर अपडेट करने में मदद करेगी।

  • इसके लिए आपको pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
  • अब आपको इस वेबसाइट पर स्क्रीन को नीचे स्क्रॉल करना है।
  • फार्मर्स कॉर्नर पर आपको यहां बहुत सारे विकल्प मिलते हैं।
  • फार्मर्स कॉर्नर सेक्शन में सबसे ऊपर आपको ई-केवाईसी लिंक दिखाई देगा, यहां क्लिक करें।
  • सबसे जरूरी बात, ई-केवाईसी के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए।
  • आपके मोबाइल फोन में एक ओटीपी आएगी।
  • ओटीपी दर्ज करने के बाद सरलता से आपका ई-केवाईसी हो जाएगा।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here