भले ही मोदी सरकार को नोटबंदी, जीएसटी, आतंकवाद, कश्मीर और अन्य कई आतंरिक मुद्दों पर विरोध का सामना करना पड़ रहा हो, पर जनता का भरोसा अब भी मोदी सरकार पर कायम है। ऐसा कहना है प्रतिष्ठित वैश्विक पत्रिका ‘फोर्ब्स’ का जिसके एक  रिपोर्ट के अनुसार 73 प्रतिशत भारतीय अपनी सरकार और उसकी नीतियों पर भरोसा करते हैं। यह सर्वे ‘ऑर्गनाइजेशन फॉर इकॉनमिक को-ऑपरेशन ऐंड डिवेलपमेंट’ (ओईसीडी) नामक संस्था ने करवाया है और इस सूची में  कुल 15 देशों को जगह दी गई है। ‘गवर्नमेंट एट ग्लांस 2017’ नाम की इस रिपोर्ट में बताया गया है पिछले कुछ सालों में अलग-अलग देशों की सरकारों में जनता का भरोसा बदलता रहा है। इस सूची में 73 प्रतिशत के साथ भारत सबसे ऊपर और 13 प्रतिशत के साथ ग्रीस सबसे नीचे है।  भारत के बाद कनाडा, तुर्की और रूस क्रमशः दूसरे,तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।People trust Modi's government: Forbes

फोर्ब्स पत्रिका ने एक ट्वीट करते हुए इस रिपोर्ट की जानकारी दी

सबसे दिलचस्प बात यह है कि दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र कहे जाने वाले ब्रिटेन और अमेरिका को इस सूची में क्रमशः 8वें और 10वें नंबर पर रखा गया है। जहां अमेरिका में फेक न्यूज, स्कैंडल्स और रूस द्वारा व्हाइट हाउस की जासूसी जैसे मामलों के चलते लोगों का सरकार पर भरोसा डिगा है, वहीं ब्रेक्जिट के कारण ब्रिटेन की सरकार पर से भी जनता का भरोसा कम हुआ है। वहीं ग्रीस शरणार्थी संकट और मंदी से गुजर रहा है जिसके कारण वह इस सूची में सबसे नीचे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here