पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। इस रिसते रिश्ते की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जायदाद में हिस्सा मांगने वाली अपनी सगी बहन को भाईंयो ने कुछ इस कदर पीटा कि वही अधमरी हो गई है। दोनों भाईयों ने मिलकर बहन को हथौड़ा और हेलमेट से खूब पीटा है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो के अनुसार बहन घर में प्रवेस कर रही है। उसे देखते ही आफताब और अरशद ने उस पर हेलमटे-हथौड़े से हमला कर दिया। पीड़ित महिला खुद को बचाने की काफी कोशिश करती है लेकिन वह असफल होकर जमीन पर गिर जाती है। महिला के बगल में खड़ी एक बूढ़ी महिला उसे बचाने की कोशिश कर रही है लेकिन आरोपियों ने उसे भी उठाकर फेंक दिया। बूढ़ी महिला आरोपियों की मां है। लड़कों ने उसे भी पीटा है। बता दे कि पीड़ित महिला के पिता का नाम अब्दुल्ला हन्नाम बताया जा रहा है जिसने पूरी जायदाद को अपने बेटों के नाम कर रखा है।

दोनों आरोपियों को खैबर पख्तूनख्वा पुलिस ने पेशावर के आमीन कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया है। वहां की पुलिस ने इस मुद्दे पर ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा, “पूछताछ करने पर संदिग्धों आरोपितों ने पुष्टि की कि उन्होंने अपनी बहन (मिस्माह) को उसके पिता की संपत्ति में हिस्सा मांगने के लिए पीटा था।”

बता दें कि पीड़ित महिला को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं मेडिकल  रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। गौरतलब है कि ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2018 में पाकिस्तान को महिलाओं के लिए दुनिया का छठा सबसे खतरनाक देश बताया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here