बॉलीवुड में ट्रेजडी किंग नाम से मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार ने 98 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। इनके साथ ही हिंदी सीनेमा के एक युग का अंत हो गया। एक्टर मुंबई के खार में स्थित हिंदूजा अस्पताल में भर्ती थे। लंबी बीमारी के बाद उन्होंने बुधवार सुबह 7.30 बजे दम तोड़ दिया। उनकी हालत इनती नाजुक थी कि एक माह के भीतर दो बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। दिवंगत अभिनेता को आज मुंबई के जुहू कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

बड़ी क्षति पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है। साथ ही अन्य दिग्गज नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है। राज्य के मुख्यमंत्री भी ट्वीट कर संवेदना जता रहे हैं। बॉलीवुड में शोक की लहर है। इंडस्ट्री के लिए भारी क्षति है। इस मौके पर बॉलीवुड के अभिनेता अक्षय कुमार ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बॉलीवुड के लिए होंगे कई हीरो लेकिन मेरे लिए दिलीप कुमार ही हीरो थे।

dilip kumar1

बता दें कि दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से सुबह 8 बजे एक ट्वीट किया गया था जिसमे उनके निधन की पुष्टी की गई है। वहीं पांच जुलाई को ही दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से उनकी हेल्थ पर अपडेट दिया गया था। दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो द्वारा बयान में कहा गया था कि दिलीप कुमार की तबीयत में सुधार हो रहा है। वह अभी भी अस्पताल में ही हैं, आप उन्हें अपनी दुआओं में रखें। लेकिन इस हेल्थ अपडेट के दो दिन बाद ही दिलीप कुमार इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए।

dilip kumar

में दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद युसुफ खान था। उनका जन्म 11 दिसंबर, 1922 को ब्रिटिश इंडिया के पेशावर (पाकिस्तान) में हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा को नासिक से पूर्ण किया था। दीलीप कुमार और राज कपूर बचपन में ही अच्छे दोस्त बन गए थे। वहीं से दिलीप कुमार का सफर बॉलीवुड में शुरू हो गया था। करीब 22 साल की उम्र में ही दिलीप कुमार को पहली फिल्म मिल गई थी। 1944 में उन्होंने फिल्म ‘ज्वार भाटा’ में काम किया था, लेकिन उनकी इस फिल्म की अधिक चर्चा नहीं हो पाई थी।

दिलीप कुमार ने साल 1966 में सायरा बानो से शादी की थी, जो खुद भी एक अभिनेत्री थीं। जब दोनों की शादी हुई तब सायरा बानो, दिलीप कुमार से 22 साल छोटी थीं। दिलीप कुमार ने आसमा साहिबा से भी शादी की थी, हालांकि ये शादी सिर्फ 1983 तक चली थी। लेकिन सायरा बानो के साथ दिलीप कुमार का साथ अंतिम सांस तक बना रहा। सायरा बानो लगातार अस्पताल से दिलीप कुमार के चाहने वालों को उनकी हेल्थ का अपडेट देती रहती थीं।

dilip

पांच दशक के करियर में दिलीप कुमार ने 60 के करीब फिल्में की थीं। उन्होंने ने अपने करियर में कई फिल्मों को ठुकरा दिया था, क्योंकि दिलीप कुमार का मानना था कि फिल्में कम हो लेकिन बेहतरीन हों। लेकिन दिलीप कुमार को मलाल भी रहा था कि वो प्यासा, दीवार में काम नहीं कर पाए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here