Omicron को लेकर देश भर में सख्ती, दिल्ली में ‘येलो अर्लट’, Chandigarh में नो वैक्सीनेशन नो परमिशन; जानें अपने शहर का हाल

0
312
Who Covid Alert
Who Covid Alert

Omicron को लेकर देश भर में सख्ती बढ़ा दी गयी है। दिल्ली में जहां ‘येलो अर्लट’ जारी किया गया है वहीं कई राज्यों और शहरो में नो वैक्सीनेशन नो परमिशन लागू की गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में ओमिक्रॉन संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 781 हो गयी है। इनमें सबसे ज्यादा 238 मरीज दिल्ली में मिले हैं।

Omicron

Chandigarh में नो वैक्सीनेशन नो परमिशन

Covid-19 Vaccination, Booster Dose,Omicron
Covid-19 Vaccination

देश भर में जारी पाबंदियों के बीच Chandigarh में भी प्रशासन की तरफ से कई कदम उठाए गए हैं। नए साल को लेकर यूटी प्रशासन ने वैक्सीनेशन कवरेज अब अनिवार्य कर दिया है। कोचिंग सेंटर में अब केवल फुली वैक्सीनेटिड यानी जिन्हें वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं उन्हें ही एंट्री मिलेगी।

उत्तर प्रदेश कोरोना प्रभावित राज्य घोषित

उत्तर प्रदेश को कोरोना प्रभावित राज्य घोषित कर दिया गया है। राज्यपाल के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव ने 31 मार्च 2022 तक प्रदेश को कोरोना प्रभावित राज्य घोषित किया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन की तरफ से जरूरत के अनुसार कदम उठाए जाएंगे।

डेल्टा के मुक़ाबले ओमिक्रॉन का असर कम है: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि कल कोविड के 496 मामले आए थे, अब पॉजिटिविटी रेट 1% के पास है। अभी तक जितने भी मामले आए हैं उनमें बाहर से आने वाले लोगों में ओमिक्रोन ज़्यादा हुआ है और उनके संपर्क में आने वाले लोग संक्रमित हुए हैं। डेल्टा के मुक़ाबले ओमिक्रॉन का असर कम है।

उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन के कारण कोरोना केस में बढ़ोतरी हुई। हम दिल्ली में रोज़ाना 3 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए तैयार हैं। DDMA की बैठक में आगे के निर्णय लिए जाएंगे। जिन वैक्सीनेशन सेंटर में अबतक वैक्सीन दी गई है उन्हीं सेंटर में बच्चों को वैक्सीन दी जाएगी।

दिल्ली में मेट्रो स्टेशन के बाहर देखी गयी लंबी कतार

दिल्ली में कोविड मामले बढ़ने के कारण सार्वजनिक परिवहन को 50% क्षमता के साथ चलाने के निर्णय के बाद लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के बाहर लोगों की भारी भीड़ देखी गई। हालांकि कुछ लोगों ने मीडिया से बताया कि सरकार का फैसला सही है। हौज़ खास मेट्रो स्टेशन पर एक महिला ने कहा, “सरकार द्वारा अच्छा निर्णय है। इससे कोविड मामले नियंत्रित होंगे। थोड़ी परेशानी तो होगी लेकिन सरकार का सहयोग करेंगे।”

कर्नाटक में नाइट कर्फ्यू

कर्नाटक में सरकार की तरफ से नाइट कर्फ्यू लगायी गयी है। कलबुर्गी में नाइट कर्फ्यू के दौरान पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है। DCP ने बताया,”नाइट कर्फ्यू 28 दिसंबर से 7 जनवरी तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा। इस दौरान जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। सभी बार, होटल, रेस्टोरेंट और अन्य दुकानें 10 बजे के बाद बंद रहेंगे।”

बिहार में भी बढ़ी सख्ती

ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच बिहार सरकार ने भी सख्ती बढ़ा दी है। 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक जैविक उद्यान सहित सभी पार्कों को बंद करने का आदेश सरकार की तरफ से दिया गया है।

Omicron

Omicron के चलते दिल्ली में येलो अलर्ट जारी, दोबारा बंद किए गए स्कूल और कॉलेज

Omicron के चलते दिल्ली में येलो अलर्ट जारी, दोबारा बंद किए गए स्कूल और कॉलेज

Omicron: सरकार लगाने जा रही है Booster Dose, जानें इससे जुड़े 10 सवालों का Complete जवाब

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here