भारत भले ही एक विकासशील देश हो लेकिन यहां के कुछ शहर ऐसे हैं जो किसी विकसित शहर से कम नहीं। भारत गणराज्य का तीसरा सबसे बड़ा शहर और पांचवा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र कहा जाने वाला बेंगलुरू का देश में अपना ही महत्व है। यहां का मौसम हमेशा सदाबहार बना रहता है। ऐसे में अपनी सुंदरता और भव्यता के लिए यहां पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। इसीलिए सरकार ने इसको एक विशिष्ट पहचान दिलाई है । जी हां, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु को रविवार को अपनी खुद की टैगलाइन और लोगो मिल गए। इस तरह बेंगलुरू शहर अब अपने लोगो की वजह से पहचाना जाएगा। शहर के लोगो को राज्य के पर्यटन मंत्री ने लांच किया।

ऐसे में बेंगलुरु देश का पहला ऐसा शहर भी बना जिसके पास अपनी पहचान के लिए खुद का लोगो और टैगलाइन है। इसके लिए बेंगलुरु-बी यू टैगलाइन का चुनाव किया गया है। बेंगलुरू के इस अपने लोगो में शहर का नाम अंग्रेजी में कुछ ऐसे लिखा है कि इसका आखिरी हिस्सा कन्नड़ जैसा लगता है। लोगो में इस्तेमाल पहले दो शब्द बी और इ और अंतिम के शब्द यू को लाल रंग से लिखा गया है।

कर्नाटक सरकार के पर्यटन मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा कि इस लोगो का इस्तेमाल बेंगलुरु को सारी दुनिया में एक विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए किया जाएगा। वहीं कर्नाटक टूरिज़्म डिपार्टमेंट का कहना है कि बेंगलुरू शहर की पहचान धीरे-धीरे सिर्फ आईटी हब के तौर पर बनती जा रही है। विभाग चाहता है कि लोग शहर को टूरिस्ट सेंटर के तौर पर भी याद करें। इसी कवायद में ये नया लोगो बनाया गया है। बता दें कि इस लोगो का चयन करीब 1300 आवेदनों में से किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here