वैसे तो कलयुग के इस दौर में हमनें कई रिश्ते तार-तार होते देखें हैं लेकिन अगर मां-बेटे, भाई-बहन जैसे रिश्ते भी अगर इसमें शामिल हो जाएं तो फिर मानवता भी शर्मशार होने लगती है। कुछ ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा ग्रेटर नोएडा का है जहां एक बड़ा खुलासा करते हुए नाबालिग बेटे ने अपना जुर्म कबूल लिया। नाबालिग ने माना कि उसी ने अपनी सगी मां और बहन का बैट और चाकू से हत्या की है। वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उसकी मां उसको पढ़ाई के लिए डांटती थी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौड़ सिटी-2 स्थित 11 एवेन्यू में मां-बेटी की हत्या के बाद फरार नाबालिग बेटा वाराणसी से पकड़ा गया है। पकड़े जाने के बाद पुलिस के पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

नाबालिग बेटा मां-बेटी की हत्या के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसको पकड़ने के लिए कई जगह जाल बिछाए थे जिसके बाद उसे वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया गया। गौतमबुद्धनगर के SSP लव कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान लड़के ने बताया कि उसने सबसे पहले सो रही अपनी मां को बैट से मारा। मां की मौत को सुनिश्चित करने के लिए उसने उनके शरीर में कैंची से कई वार किए। जब उसका मन इतने से भी नहीं भरा तो पिज्जा कटर से भी लाश पर वार किए। इस दौरान उसे लगा कि बहन जाग गई और उसने उसे देख लिया है। इस डर से उसने बहन को भी बड़े ही बेरहमी से मार डाला। घटना के बाद नाबालिग लड़के ने बड़े ही शांति से घर से पैसे उठाए, मोबाइल उठाया और घर से निकल गया।

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि नाबालिग अपनी मां और बहन से परेशान रहता था। उसकी मां उसे पढ़ाई करने के लिए कहती थी। कई बार पढ़ाई के कारण उसकी पिटाई भी कर दी जाती थी। जबकि उसकी बहन को हमेशा प्यार दिया जाता था। इन सबसे चीजों से वो तंग आकर चुका था। हत्या के दिन भी सुबह मां ने उसकी पिटाई की थी।

बता दें कि हत्या के बाद लड़का कम से कम डेढ़ लाख रुपया लेकर फरार हो गया था। जब रिश्तेदार घर पहुंचे। तब फ्लैट बाहर से बंद था और न्यूज़पेपर बाहर पड़ा था। उन्होंने खिड़की तोड़ कर अंदर झांका तो उन्हें मां अंजली और बेटी की लाश नजर आई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। हत्या के बाद लड़के ने पिता से भी बातचीत की थी जिसके बाद पिता ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। ज्ञात हो कि गौड़ सिटी-2 में रहने वाले सौम्य अग्रवाल की पत्नी अंजलि और किशोर बेटी मणिकर्णिका की 4 दिसंबर की रात बैट और कैंची से हमला करके हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद उनका बेटा फरार था। इसलिए पुलिस को सीधा शक बेटे पर ही गया था। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे से भी बेटे के घर से बाहर निकलने की तस्वीरें मिली थी। खबरों के मुताबिक,  पुलिस ने पहले दावा किया था कि किशोर हाई स्कूल गैंगस्टर क्राइम विडियो गेम खेलता था, जिसका विरोध माता-पिता ने किया था। उसके बाद सितंबर में उससे मोबाइल भी छीन लिया गया था।

[vc_video link=”https://www.youtube.com/embed/vZjlHeqNik4″]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here