Nepal हादसे के बाद फिर से चर्चा में हवाई दुर्घटनाएं, जानिए दुनिया में हुई सबसे बड़ी हवाई दुर्घटनाओं के बारे में

Nepal में हुए इस हादसे के बाद से ही एक बार फिर से हवाई क्षेत्र में हुई बड़ी दुर्घटनाओं के कई पुराने जख्मों को हरा कर दिया है। इतिहास गवाह है कि इससे पहले भी कई भीषण विमान हादसे हुए हैं।

0
132
Nepal हादसे के बाद फिर से चर्चा में हवाई दुर्घटनाएं, जानिए दुनिया में हुई सबसे बड़ी हवाई दुर्घटनाओं के बारे में - APN News
Nepal Plane Crash

दुनिया के निगाह इस समय दक्षिण एशियाई देश नेपाल (Nepal) के उपर टीकी हुई है जहां अब भी कल पोखरा (Pokhara) में रविवार सुबह एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त (Nepal Plane Crash) को होने के बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार 72 सीटों वाले इस विमान से खबर लिखे जाने तक 70 शव बरामद हो चुके हैं। नेपाल में 30 साल से भी अधिक समय के बाद इतना भीषण हादसा हुआ है। नेपाली अधिकारियों के अनुसार अब किसी के जिंदा बचने की उम्मीद नहीं है।

नेपाल में हुए इस हादसे के बाद से ही एक बार फिर से हवाई क्षेत्र में हुई बड़ी दुर्घटनाओं के कई पुराने जख्मों को हरा कर दिया है। इतिहास गवाह है कि इससे पहले भी कई भीषण विमान हादसे हुए हैं जिनमें न जाने कितने लोगों ने अपनों को खो चूके हैं। आईए एक नजर डालते हैं अब तक हुए कुछ बड़े विमान हादसों पर-

स्पेन का टेनेराइफ एयरपोर्ट हादसा जिसमें गई थी 583 लोगों की जान

27 मार्च, 1977 को स्पेन के टेनेराइफ एयरपोर्ट के रनवे पर दो बोइंग 747 विमानों के आपस में टकराने के कारण 583 यात्री मौत के मुंह में समा गए थे। दरअसल 27 मार्च 1977 को हुआ यूं कि US की पैन अमेरिकन फ्लाइट 1736 और Malaysia की KLM की फ्लाइट 4805 एक ही समय पर रनवे आ गई। KLM 4805 ने टेकऑफ करने के लिए दौड़ना शुरू किया, लेकिन तब तक पैन अमेरिकन फ्लाइट रनवे पर ही थी। पायलट की लाख कोशिशों के बाद भी दोनों विमान आपस में टकरा गए जिसमें 583 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे को आज भी दुनिया के सबसे भीषण विमान हादसे के रुप में जाना जाता है।

ये भी पढ़ें – जजों की नियुक्ति मामले में केंद्र और सुप्रीम कोर्ट में टकराव, कानून मंत्री ने लिखा CJI को पत्र- सूत्र

जापान एयरलाइंस हादसा

12 अगस्त, 1985 को जापान (Japan) के माउंट ओसुताका में तकनीकी खराबी के चलते दुर्घटनाग्रस्त हुए जापान एयरलाइंस के बोइंग 747 विमान हादसे में 520 लोगों की जान चली गई थी। विमान उड़ान भरने के मात्र 32 मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

ये भी पढ़ें – Joshimath: आखिर क्यों धंस रहा है जोशीमठ?

चरखी-दादरी विमान हादसा, (हरियाणा, भारत)

भारत की राजधानी नई दिल्ली से करीब 120 किलोमीटर की दूरी पर 12 नवंबर, 1996 को भारत के हरियाणा में दो विदेशी विमान आपस में टकरा गए। सउदी अरब एयरलाइंस और एयर कजाखिस्तान के विमान की हवा में हुई भीषण टक्कर में 349 लोगों की मौत हो गई थी।

Charkhi Dadri Air Crash
Charkhi Dadri air crash

तुर्किश विमान हादसा, (पेरिस)

3 मार्च,1974 को फ्रांस में हुए एक दर्दनाक विमान हादसे में 346 लोगों की मौत हो गई थी। फ्रांस में तुर्की की एयरलाइंस का विमान डगलस डी पेरिस के जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें इस विमान में सवार सभी यात्रियों की मौत हो गई थी।

एयर इंडिया विमान हादसा, (आयरलैंड)

23 जून, 1985 को भारत की सरकारी एयलाइंन कंपनी एयर इंडिया का एक यात्री विमान कनिष्क आयरलैंड तट के करीब हवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 329 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। एयर इंडिया की फ्लाइट नबंर 182 ने कनाडा के मोंट्रियल से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। जैसे ही ये फ्लाइट आयरलैंड तट के करीब पहुंची वैसे ही हवा में ही एक जोरदार धमाके के साथ ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

ये भी पढ़ें – हिमाचल में भी पुरानी पेंशन योजना बहाल, जानिए आखिर क्यों Old Pension Scheme की ओर लौट रहे हैं राज्य

हाल के समय में हुए कुछ बड़े हादसे

लायन एयर 610 दुर्घटना

29 अक्टूबर 2018 को लायन एयर की फ्लाइट संख्या 610 जावा सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। विमान इंडोनेशिया के जकार्ता में सोएकरनो-हट्टा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के 13 मिनट के भीतर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार सभी 189 लोगों की मौत हो गई थी। दुर्घटना के लगभग एक साल बाद जारी जांचकर्ताओं की रिपोर्ट में विमान के डिजाइन में खामियों के साथ-साथ एयरलाइन और उसके कर्मचारियों की गलतियों को इसके लिए जिम्मेवार ठहराया था।

इथियोपियन एयरलाइंस की उड़ान 302

10 मार्च 2019 को इथियोपिया एयरलाइंस की उड़ान 302, इथियोपिया के अदीस अबाबा से उड़ान भरने के छह मिनट के भीतर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान हवाई अड्डे से लगभग 40 मील दूर लगभग 700 मील प्रति घंटे की गति से जमीन से टकराया जिसके चलते विमान में सवार सभी 157 लोगों की मौत हो गई थी।

मलेशिया एयरलाइंस MH-370 दुर्घटना

8 मार्च 2014 को मलेशिया एयरलाइंस की उड़ान MH-370 गायब हो गई थी और यह इतिहास में सबसे रहस्यमय गायब होने वाले विमानों में से एक बनी हुई है। लापता होने के समय विमान में 227 यात्री और चालक दल के 12 सदस्य सवार थे।

मलेशिया एयरलाइंस की उड़ान MH-17

मलेशिया एयरलाइंस की उड़ान MH-17, 17 जुलाई 2014 को पूर्वी यूक्रेन में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में सवार सभी 298 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर नीदरलैंड के निवासी थे। 2015 में एक डच जांच में पाया गया कि विमान पूर्वी यूक्रेन के ऊपर रूस निर्मित मिसाइल के जरिए गिराया गया था। 2016 में एक अन्य जांच में कहा गया था कि मिसाइल रूस में बनाई गई थी और पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थित अलगाववादियों द्वारा दागी गई थी।

मैंगलोर दुर्घटना

22 मई 2010 को एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान मैंगलोर हवाई अड्डे पर रनवे से आगे निकल गया और खाई में गिर गया। इसके बाद विमान में आग लग गई जिसमें कुल 158 लोग मारे गए थे, लेकिन आठ लोगों की जान बच गई थी।

ये भी देखें –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here