देश में कोरोना की रफ्तार बढ़ रही है। मार्च माह में कोरोना अपने आप में ही रिकॉर्ड बना रहा है। पिछले पांच महीने में पहली बार 50 हजार से अधिक केस सामने आए हैं। संक्रमितों की बढ़ती संख्या ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। सबसे बुरा हाल देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की है। पूरे महाराष्ट्र में कोरोना तेजी से फैल रहा है। यहां पर आए दिन 23 हजार से अधिक केस सामने आरहे हैं। कोरोना को कंट्रोल करने के लिए महाराष्ट्र के कई जिलों में लॉकडाउन लगा दिया है।

कोरोना को कंट्रोल करने के लिए कुछ एक्सपर्ट ने सरकार को वैक्सीनेशन बढ़ाने का सुझाव दिया है। इसी तर्ज पर सरकार अब देश में वैक्सीनेशन प्रक्रिया को तेज करने वाली है। देश में अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। इसलिए सरकार ने बाहरी देशों को वैक्सीन सप्लाई पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही 1 अप्रैल से 45 साल से अधिक आयु के सभी लोगों का टीकाकरण किया जाना है। इसके बाद जल्दी ही अन्य लोगों का नंबर आ सकता है। 

मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने नाम उजागर ने करने की शर्त पर कहा कि एक्सपोर्ट पर किसी तरह का बैन नहीं होगा, लेकिन घरेलू जरूरतों को पूरा करने के बाद ही दूसरे देशों को वैक्सीन की सप्लाई की जाएगी। इसके अलावा भविष्य में टीकों के तेजी से उत्पादन पर भी एक्सपोर्ट का फैसला निर्भर करेगा। 

एक सूत्र ने कहा, ‘हमने दुनिया भर के देशों को कोरोना वैक्सीन की कॉर्मशियल सप्लाई की है और भविष्य में भी ऐसा करना जारी रखेंगे।’ दूसरे देशों से हुईं सभी कॉमर्शियल डील्स और एक्सपोर्ट कमिटमेंट्स का सम्मान किया जाएगा। फिलहाल सरकार की प्राथमिकता देश में ज्यादा से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन किए जाने की है। भारत में आने वाले दिनों में वैक्सीन के उत्पादन में इजाफा होगा। इसके अलावा कुछ और टीकों के इमरजेंसी में इस्तेमाल को मंजूरी दी जा सकती है। ऐसी स्थिति में करीब दो महीने बाद सरकार की ओर एक्सपोर्ट के फैसले को लेकर समीक्षा की जाएगी।

वैक्सीन के एक्सपोर्ट में कमी लाने के पीछे कई फैक्टर हैं। इसकी एक वजह यह है कि फरवरी के मध्य के बाद से कोरोना के केसों में तेजी से इजाफा हुआ है। इसके अलावा 1 अप्रैल से 45 साल से अधिक आयु के सभी लोगों का टीकाकरण किए जाने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा डबल म्युटेशन वायरस के तेज उभार ने भी संकट को बढ़ावा दिया है। देश में फिलहाल कोरोना केसों की संख्या 1.17 करोड़ के पार पहुंच गई है।

फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या 4 लाख के करीब है। बुधवार को देश भर में 53 हजार से ज्यादा कोरोना केस सामने आए हैं। अकेले मुंबई में ही 5,190 नए केस मिले हैं। अमेरिका और ब्राजील के बाद कोरोना संक्रमण के मामले में भारत तीसरे स्थान पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here