पंजाब नेशनल बैंक को लूटने वाला मेहुल चोकसी बड़ी छानबीन के बाद फिर पुलिस के गिरफ्त में आगया है। एंटीगुआ से गायब हुआ मेहुल चोकसी डोमिनिका में पकड़ा गया। यहां से भगौड़ा मेहुल चोकसी समुद्र के रास्ते क्यूबा जाने की तैयारी कर रहा था लेकिन समय रहते हुए पुलिस ने उसे तलाश लिया। खुशी की बात तो यह की 14 हजार करोड़ का घोटाला करने वाला मेहुल चोकसी को सीधे भारत लाया जा सकता है। एंटीगुआ की सरकार ने डोमिनिका सरकार से आग्रह किया है कि, उसे सीधे भारत सरकार को सौंप दें।

बता दे कि, 23 मई की शाम को चोकसी एंटीगुआ स्थित अपने घर से फरार हो गया था। एफआईआर के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही है। एक शख्स ने दावा किया था कि उसे क्यूबा में देखा गया है। मेहुल साल 2018 से ही एंटीगुआ में रह रहा है। उसके पास एंटीगुआ की नागरिकता भी है।

मेहुल चोकसी के पास एंटीगुआ की नागरिकता है और उसे डोमिनिका ने पकड़ा है। फिर भी उसके करतूतों से एंटीगुआ सरकार इतनी परेशान है कि उसने डोमिनिका की सरकार से मेहुल चोकसी को भारत को सौंपने का आग्रह किया है।

एक अधिकारिक चैनल से बात करते वक्त एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने बताया कि, हमने डोमिनिका सरकार से आग्रह किया है कि मेहुल चोकसी को हिरासत में रखे, किसी तरह की कोई रियात ना बरते साथ ही किसी तरह उस आरोपी को भारत सरकार को सौंप दें।

मेहुल को भारत लाना कानूनी तौर पर आसान नहीं है क्योंकि, उसके पास एंटीगुआ की नागरिकता है। सूत्रों ने बताया है कि “जिस वक्त मेहुल चोकसी को पकड़ा गया उस वक्त वो एंटीगुआ में नहीं था और वो डोमिनिका का नागरिक नहीं है। क्योंकि इंटरपोल की तरफ से मेहुल चोकसी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है, इसलिए डोमिनिका की सरकार सीधे उसे भारत को सौंप सकती है।”

एंटीगुआ के प्रधानमंत्री के मुताबिक, वह इस पूरे मामले में भारतीय हाई कमिश्नर के संपर्क में है। लेकिन उन्होंने साफ किया कि अगर मेहुल चोकसी दोबारा एंटीगुआ आता है, तो उसे कानूनी मदद मिलेगी।

मेहुल एंटीगुआ से कैसे भागा इस सवाल पर पीएम ने बताया कि, यह जांच का विषय है हमारी पुलिस छानबीन कर रही है। अभी तक कुछ साफ नहीं हो पाया है कि, आरोपी ने पुलिस को कैसे चकमा दिया।

मेहुल चोकसी पर पंजाब नेशनल बैंक से 14 हजार करोड़ रुपए लोन लेकर देश से फरार होने का आरोप है। साल 2018 में चोकसी भारत सरकार की आंखों में धूल झोंक कर देश छोड़ कैरिबियाई द्वीप राष्ट्र एंटीगुआ और बारबुडा भाग गया। इसके बाद से वह लगातार वहीं रह रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here