Mann Ki Baat 2023: राम मंदिर से लेकर फिट इंडिया तक जानें PM मोदी के ‘मन की बात’

0
27

Mann Ki Baat 2023: आज साल का आखिरी दिन है। 2023 बस कुछ घंटों का मेहमान है और नया साल बस एंट्री लेने ही वाला है। साल के आखिरी एपिसोड ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने 2023 में भारत की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने चंद्रयान-3 की सफलता से लेकर अयोध्या राम मंदिर पर बात की। पीएम मोदी ने फिट इंडिया मूवमेंट का भी नारा दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर भी चर्चा की।

पीएम मोदी ने 108 वें कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे यहां 108 अंक का महत्व, उसकी पवित्रता, एक गहन अध्ययन का विषय है। माला में 108 मनके होते है, 108 बार जप करते है, 108 दिव्य क्षेत्र है, मंदिरों में 108 सीढ़ियां होती है, 108 घंटियां, 108 का ये अंक असीम आस्था से जुड़ा हुआ है। इसलिए ‘मन की बात’ का 108वां एपिसोड मेरे लिए और ज्यादा खास हो गया है।

भारत का Innovation Hub बनना

पीएम मोदी ने कहा जब भी हमने मिलकर प्रयास किया, हमारे देश की विकास यात्रा पर बहुत सकारात्मक प्रभाव हुआ। हमने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ और ‘मेरी माटी मेरा देश’ ऐसे सफल अभियान का अनुभव किया। भारत का Innovation Hub बनना इस बात का प्रतीक है कि हम रुकने वाले नहीं हैं । हमें देश की इन सफलताओं से, देश के लोगों की इन उपलब्धियों से प्रेरणा लेनी है, गर्व करना है और साथ ही नए संकल्प लेने हैं।

फिट इंडिया

पीएम मोदी ने फिट इंडिया का जिक्र करते हुए कहा-आजकल हम देखते हैं कि Lifestyle related Diseases के बारे में कितनी बातें होती हैं यह हम सभी के लिए खासकर युवाओं के लिए ज्यादा चिंता की बात है। अपनी फिटनेस दिनचर्या को साझा करते हुए उन्होने मानसिक रूप से फिट रहने के लिए कम से कम सात से आठ घंटे की नींद के महत्व के बारे में बात की। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने भी कहा कि शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए उचित आहार का पालन करना आवश्यक है। उन्होंने रसायनों और कृत्रिम रूप से प्रेरित शारीरिक सुधारों पर निर्भरता से दूर रहने और प्राकृतिक तरीकों को चुनने का भी सुझाव दिया।

राम मंदिर

PM मोदी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर को लेकर आज पूरे देश में उत्साह है और उमंग है। लोग अपनी भावनओं को अलग अलग तरह से व्यक्त कर रहे हैं। मेरे मन में एक बात आ रही है कि हम सभी लोग ऐसी सारी रचनाओं को एक हैशटैग के साथ share करें। मेरा आपसे अनुरोध है कि हैशटैग श्री राम भजन (#ShriRamBhajan) के साथ आप अपनी रचनाओं को सोशल मीडिया पर शेयर करें।

चंद्रयान-3 की अपार सफलता

साल के आखिरी मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें अभी भी इसरो(ISRO) की चंद्रयान सफलता पर बधाई संदेश मिल रहे हैं। मुझे यकीन है कि मेरी तरह आपको भी हमारे वैज्ञानिकों, खासकर हमारी महिला वैज्ञानिकों पर गर्व होगा। बता दें कि 23 अगस्त 2023 को इसरो ने इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिग की थी। भारत यह कारनामा करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है और चांद पर सॉफ्ट लैंडिग करने वाला भारत चौथा देश है।

AI के इस्तेमाल पर बात की

प्रधानमंत्री मोदी ने AI के इस्तेमाल पर भी बात रखी। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले काशी में एक Experiment हुआ था, जिसे मैं ‘मन की बात’ के श्रोताओं को जरुर बताना चाहता हूं। काशी तमिल सम्मेलन में मैंने हिंदी में अपनी बात रखी वहीं उसकी रियल टाइम तमिल में ट्रांसलेट हुआ जिसे हजारों लोगों ने सुना। ये पहला प्रयोग था। आने वाले वक्त में AI की मदद से भाषाओं का रियल टाइम ट्रांसलेट हो पाएगा। मैं आज की युवा-पीढ़ी से आग्रह करूंगा कि रियल टाइम ट्रांसलेशन से जुड़े AI Tools के बारे में और ज्यादा Explore करें और जानकारी प्राप्त करें।

खेल जगत में उपलब्धियां

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा-इस वर्ष हमारे एथलीटों ने खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हमारे एथलीटों ने एशियाई खेलों में 107 पदक और एशियाई पैरा खेलों में 111 पदक जीते है और क्रिकेट विश्व कप में भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता। अब 2024 में पेरिस ओलंपिक का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए पूरा देश खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहा है।

यह भी पढ़ें:

Ayodhya Ram Mandir: रामलला 22 जनवरी को अपने मंदिर में होंगे विराजमान, जानें प्राण प्रतिष्ठा का पूरा शेड्यूल,15-22 जनवरी तक होंगे ये कार्यक्रम…

PM Modi Ayodhya Visit:  प्रधानमंंत्री का अयोध्या में संबोधन, 22 जनवरी के ऐतिहासिक क्षण का इंतजार कर रही पूरी दुनिया..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here