मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, बोले- सत्ता के स्वार्थ के लिए संसद…

0
106
Mehul Choksi:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (फाइल फोटो)
Mehul Choksi:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (फाइल फोटो)

Mallikarjun Kharge: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस पार्टी की 85वें पूर्ण सत्र(महाधिवेशन) की बैठक आयोजित की गई है। इसमें कांग्रेस के कई दिग्गज नेता समेत पार्टी कार्यकर्ता शामिल हैं। इस दौरान बैठक को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संबोधित किया। मौके पर उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस की हाल ही में हुई भारत जोड़ो यात्रा की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने देश को लेकर कहा “आज देश सबसे कठिन चुनौतियों से गुजर रहा है। सत्ता में बैठे लोगों ने जनता के अधिकारों और भारत के मूल्यों पर हमला बोल रखा है।”

  Mallikarjun Kharge
Mallikarjun Kharge

Mallikarjun Kharge: देश में नए आंदोलन की जरूरत

कांग्रेस की 85वें पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा कि देश में आज एक नए आंदोलन की शुरुआत करने की जरूरत हैं। उन्होंने कहा “सत्ता में बैठे लोगों ने देश की जनता के अधिकारों और भारत के मूल्यों पर हमला बोला रखा है। इसलिए आज एक नए आंदोलन की शुरुआत की जरूरत है।” कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा “आज भाजपा अपने सत्ता के स्वार्थ के लिए संसद से लेकर सभी संवैधानिक संस्थाओं की मर्यादा तोड़ रही है। इस सत्र को रोकने के लिए यहां पर भाजपा ने छापा मारा, हमारे लोगों को गिरफ्तार किया लेकिन फिर हमारे सीएम और कार्यकर्ताओं ने मुकाबला किया और इस सत्र को यशस्वी बनाया।”

राहुल गांधी ने युवाओं को किया प्रेरित- खड़गे
कांग्रेस सत्र की बैठक को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारत जोड़ो यात्रा और राहुल गांधी को लेकर भी अपनी बाते कही। उन्होंने कहा “हम देश में कई चुनौतियों का सामना आगे भी करेंगे लेकिन भारत जोड़ो यात्रा देश के लिए एक सन साइन की तरह रहा।” खड़गे ने कहा “यात्रा के दौरान हजारों लोगों ने राहुल गांधी के साथ हाथ मिलाया और बढ़ाया, यह साबित करता है कि लोगों के दिलों में कांग्रेस पार्टी बसती है।” खड़गे ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने देश की युवाओं को प्रेरित किया।

यह भी पढ़ेंः

उमेश पाल हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, अतीक अहमद के दोनों बेटे और पत्नी शाइस्ता के खिलाफ FIR दर्ज

Mrs Chatterjee Vs Norway: बच्चों के लिए दुनिया से लड़ गईं रानी मुखर्जी, सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म, स्टोरी सुन हो जाएंगे इमोशनल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here