भारत में अधर्मी संत-महात्माओं की लिस्ट बढ़ती जा रही है। आसाराम और राम रहीम के बाद अब एक और संत बलात्कार के आरोप में फंसा है। जी हां, जोधपुर जिले के बावड़ी तहसील की ग्राम पंचायत बिराई के रामचौकी आश्रम के महंत सुंदरदास पर उनके दिल्ली आश्रम की एक शिष्या ने छेड़छाड़ और रेप का आरोप लगाया है।  दिल्ली के सब्जी मंडी थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया है कि नवंबर 2014 में उसके साथ ये घटना घटित हुई। पीड़िता ने इस संबंध में 2 अक्टूबर को वहां के सब्जी मंडी पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया था। बाबा के कई आश्रम बताए जाते हैं। पीड़िता के रिपोर्ट के बाद पुलिस ने छापेमारी करना शुरू कर दिया है।

खबरों के मुताबिक,  आरोपी महंत का सब्जी मंडी इलाके में आश्रम है। आश्रम में पीड़ित परिवार का आना-जाना है। पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) ने मीडिया को बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उऩ्होंने बताया कि दास सब्जी मंडी इलाके में एक आश्रम चलाता है, जहां पीड़िता अपने परिवार के साथ गई थी। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि नवंबर 2014 में दास ने उसके साथ छेड़खानी की और पुलिस में मामले को रिपोर्ट करने के खिलाफ उसे धमकी दी थी।

बिराई में महंत सुंदरदास का 300 बीघा में आलीशान आश्रम है, जहां पिछले 30 वर्षों से लगातार वहां विभिन्न तरह के निर्माण चल रहे हैं। आश्रम में बिना अनुमति कोई प्रवेश नहीं कर सकता। आश्रम में 400 से ज्यादा फ्लैट बने हैं, जिन्हें सेवकों को ढाई-ढाई लाख रुपए में दिया जाता है। जोधपुर में आश्रम से जुड़े लोगों का कहना है कि यह मामला पूरी तरह झूठा है। महिला ने जिस दिन की यह घटना बताई है उस दिन महंत दिल्ली में नहीं थे, बल्कि जोधपुर में थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here