बिहार के वैशाली से लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) से लोकसभा सांसद रामा किशोर सिंह के बेटे राजीव सिंह की एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई है।  यह हादसा उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ जब राजीव सिंह अपनी होंडा सिटी कार में सवार होकर पटना से हिमाचल प्रदेश जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार, राजीव की कार सोरांव क्षेत्र में वनकट गांव के सामने हंडिया-कोखराज हाईवे पर ओवरटेक करते समय किसी गाड़ी से टकरा गई और हाईवे से नीचे पलट गई।  इसके चलते राजीव गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।

आपको बता दें कि राजीव सिंह रामा किशोर सिंह के इकलौते बेटे थे और वो कैनरा बैंक में पीओ के पद पर कार्यरत थे। जब राजीव सिंह की मृत्यु हुई उस वक़्त रामा सिंह बोकारो में थे। राजीव हिमाचल में ही ड्यूटी करते थे।  अपनी शादी के एक साल पूरा होने पर वो दो दिन की छुट्टी लेकर पटना आये थे और वहीं से वापस हिमाचल लौट रहे थे।  वापसी के वक़्त ही ये घटना हो गई।  राजीव के दोस्तों और रिश्तेदारों की माने तो राजीव  को गाड़ी ड्राइव करने का बहुत शौक था और वह हमेशा अपनी होंडा सिटी कार से ही हिमाचल प्रदेश से पटना आते थे और फिर उसी कार से वापस लौट जाते थे।

वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर उनके समर्थक व परिवार के तमाम लोग सांसद आवास पर पहुंचने लगे।  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी राजीव सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here