पूर्व प्रधानमंत्री Lal Bahadur Shastri की आज पुण्‍यतिथि, देशभर में लोग कर रहे हैं याद

0
812
lal bahadur shastri
Lal bahadur shastri

Lal Bahadur Shastri की आज पुण्‍यतिथि है। 11 जनवरी 1966 को ताशकन्द में उनका निधन हो गया था। निधन से पहले अठारह महीने तक वो भारत के प्रधानमन्त्री रहे थे। साल 1952, 1957 व 1962 के चुनावों में कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत से जिताने में उनका प्रमुख योगदान रहा था। पंडित नेहरु के निधन के बाद वो भारत के प्रधानमंत्री बने थे।

Lal Bahadur Shastri को देश कर रहा है सलाम

देश भर में लोग Lal Bahadur Shastri को आज याद कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की तरफ से ट्वीट कर लिखा गया है कि भारत माँ के लाल और बहादुर होने में कमाल। प्रिय शास्त्री जी को कांग्रेस परिवार का सलाम।

गृह मंत्री अमित शाह ने दी Lal Bahadur Shastri को श्रद्धांजलि

Lal Bahadur Shastri
अमित शाह।

अमित शाह ने ट्वीट किया है कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी ने एक चुनौतीपूर्ण समय में अपने दृढ़ नेतृत्व से जवानों से लेकर किसानों तक एकता का भाव जगाया और निस्वार्थ राष्ट्रप्रेम से देश की रक्षा और जनसेवा कैसे हो सकती है इसका उत्कृष्ट आदर्श स्थापित किया। ऐसे महान देशभक्त को कोटिशः नमन।

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से लिखा गया है कि ‘जय जवान-जय किसान’ के उद्घोषक, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन।

एनसीपी नेता शरद पवार ने ट्वीट किया कि लाल बहादुर शास्त्री ने तीक्ष्ण बुद्धि, निर्णायकता और संगठनात्मक कौशल का प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री पद की गरिमा को बढ़ाया। हरित क्रांति, श्वेत क्रांति और औद्योगीकरण के पथ पर देश का नेतृत्व करने वाले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की पुण्‍यतिथि पर उनका अभिवादन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here