काशी में देव दीपावली को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। घाटों पर सफाई होने लगी है और सरकारी भवनों के सजावट का काम भी शुरू हो गया है। कार्तिक पूर्णिमा पर 23 नवंबर को गंगा तटों पर आयोजित हो रहे देव दीपावली को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराने का प्रयास किया जाएगा। केंद्रीय देव दीपावली समिति और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में यह निर्णय किया गया। इसके साथ ही 84 घाटों पर देव दीपावली के आयोजन की रूपरेखा बनाई गई। आयोजनों में राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। सर्किट हाउस सभागार में रविवार को विधि न्याय, युवा कल्याण, खेलकूद एवं सूचना राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर के प्रमुख कुंडों और तालाबों पर भी देव दीपावली मनाने का निर्णय किया गया।dev diwali 03डॉ. तिवारी ने रीवा घाट एवं गोला घाट के साथ ही सभी 84 घाटों और गंगा उस पार रेती में लाइटिंग के लिए नगर निगम को निर्देश दिया।  पर्यटन विभाग के अधिकारी से कहा कि जिन 16 घाटों पर देव दीपावली का आयोजन नहीं किया जाता है, वहां आयोजन कराए जाएं। राजघाट से अस्सी घाट के बीच प्रमुख घाटों पर निर्मित 25 मणियों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने जिलाधिकारी को विद्युत विभाग से निर्बाध विद्युत आपूर्ति कराने के लिए भी कहा।dev diwali 01गोलाघाट के पास गंगा में बह रहे नाले की जानकारी पर नाराजगी व्यक्त की और उप नगर आयुक्त को निर्देश दिया। घाटों एवं आसपास की गलियों की समुचित सफाई व्यवस्था को कहा। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने समिति के सदस्यों से अपील की कि शहर की यातायात, जाम तथा स्वच्छता के प्रति स्थानीय लोग भी जागरूक हो। बैठक में आईजी विजय सिंह मीणा, एसएसपी आनंद कुलकर्णी, पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अविनाश मिश्रा, नगर निगम के अधिकारी सहित केंद्रीय देव दीपावली समिति एवं विभिन्न घाटों के देव दीपावली और गंगा आरती संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।dev diwali 02देव दीपावली पर दशाश्वमेध घाट पर होने वाले आयोजन में इस बार फिल्म अभिनेता अनिल कपूर खास मेहमान होंगे। यह जानकारी गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेंस में दी। बताया कि इस देव दीपावली देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं पर्यटकों से गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने का संकल्प दिलाया जाएगा।

6 वीर शहीदों के परिजनों को भागीरथी शौर्य सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसमें सेना, सीआरपीएफ और एनडीआरएफ के दो-दो शहीद जवान शामिल किए गए हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ आकाशदीप से होगा।इसके बाद गायिका रेवती साकलकर द्वारा गणपति वंदना और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति से की जाएगी। विशिष्ट अतिथि अन्नपूर्णा मंदिर के महंत रामेश्वर पुरी होंगे। जवानों कर श्रद्धांजलि में इंडिया गेट व अमर जवान ज्योति की अनुकृति बनाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here