15 दिन पहले तक अरविंद केजरीवाल पर लगे हर आरोपों का खंडन करने वाले आम आदमी पार्टी के पूर्व जल मंत्री कपिल मिश्रा आज उन्हीं के सबसे बड़े दुश्मन बन गए हैं। पिछले 5 दिनों से अनशन पर बैठे कपिल मिश्रा ने आज एक बार फिर सबसे बड़ा खुलासा किया। कपिल मिश्रा ने आरोप लगाए कि पिछले 3-4 सालों में आम आदमी पार्टी  को जितना भी चंदा मिला उसमें अरविंद केजरीवाल ने बहुत बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार किया है। कपिल ने आरोप लगाया कि करोड़ो रुपये की हेरा फेरी करके अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और देश की जनता से बहुत बड़ा धोखा किया है।

APN Grab of Kapil Mishraकपिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को हजारों काजरों का एक दस्तावेज दिखाया और कंप्यूटर में एक प्रजेंटेशन के द्वारा अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार के अनेकों सबूत पेश किए। सबूत पेश करने से पहले कपिल मिश्रा ने केजरीवाल की एक वीडियो दिखाई जिसमें वह कह रहे हैं कि हमारी पार्टी तो जनता के चंदे पर ही चलती है इसलिए वह अपनी पार्टी चलाने के लिए जनता से चंदा मांगते दिख रहे हैं। इस वीडियो के बाद कपिल ने एक-एक कर केजरीवाल के अनेकों पोल का खुलासा किया कि कैसे उन्होंने ऐसे कंपनियों से चंदा लिया जिसका कोई अस्तित्व ही नहीं है।

कपिल के कुछ गंभीर आरोप

  • मिश्रा ने कहा कि 2013-14 को पार्टी के अकाउंट में जो पैसा था उसका हिसाब कितान चुनाव आयोग से छिपाया गया। जो अकाउंट में पैसा था उसकी डिटेल भी पार्टी की वेबसाइट पर नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी सच नहीं बताया गया।
  • तीन साल के बाद आयकर विभाग के नोटिस में इन्होंने चुनाव आयोग को अमाउंट बदलकर जवाब दिया। 2015-16 में बैंक में 65 करोड़ से ज्यादा पैसा था, लेकिन चुनाव आयोग को बताया गया 32 करोड़ का हिसाब किताब। और वेबसाइट पर भी अलग अमाउंट डाले गए। कई बोगस एंट्री की गई। उन्होंने कहा कि कई चुनाव आयोग से लगातार तीन साल तक जानकारी छिपाई गईं। साथ ही कहा कि आयकर विभाग से सभी बातें छिपाई गई।
  • कपिल मिश्रा ने कहा कि कई बोगस कंपनियों को आयकर विभाग ने पकड़ा। दो करोड़ का हिसाब किताब विभाग ने पकड़ा जिसे अरविंद केजरीवाल ने नकार दिया। उन्होंने कहा कि उनके पास इसकी जानकारी नहीं है। कोई भी चंदा दे सकता है। मेरे अकाउंट में कौन पैसा डाल रहा है उसके बारे में मैं क्या कह सकता हूं।
  • उन्होंने कई कंपनियों के नाम लेकर आरोप लगाया कि इन फर्जी कंपनियों का रिश्ता अरविंद केजरीवाल से हैं या फिर उनके करीबियों की हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को इन सारी बातों की जानकारी थीं। करीब 16 फर्जी कंपनियों से लेन देन किए गए हैं। उन्होंने कुछ ऐसे आदमियों के नाम भी लिए जिनके नाम से चंदा दिए गया। इनमें कई के खाते उसी एक्सिस बैंक की शाखा से हैं जहां नोटबंदी के दौरान छापा मारा गया था। ये कृष्णानगर ब्रांच का किस्सा है।
  • उन्होंने कहा कि अधिकतर चंदे रात के 12 बजे के करीब आए। यहां पर कालाधन के सफेद करने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि ये फर्जी कंपनियों बनाने वाले चार्टेड अकाउंटेंट एक है। इसे ईडी ने गिरफ्तार कर रखा है। इस पर नोटबंदी के दौरान फर्जीवाड़े का आरोप है।
  • मिश्रा का आरोप है कि आम आदमी पार्टी के विधायक शिवचरण गोयल का भी इनसे सीधा लिंक है। उन्होंने कहा कि गोयल ने अपने एफिडेविट में झूठ बोला। इन्होंने कई फर्जी कंपनियों के जरिए कालाधन को सफेद किया और पार्टी को चंदा दिया। रात में चंदा देने वाली कंपनियों में इनकी भी कंपनी है। इनकी कंपनियों से दो करोड़ पार्टी के दिए गए। इनके बारे में अरविंद केजरीवाल ने इनकार किया था।

कल सीबीआई को देंगे सबूत

APN Grabइस तरह कई खुलासे कपिल मिश्रा ने किया। साथ ही उन्होंने कहा कि कल 11 बजे वह सीबीआई को यह सभी दस्तावेज सौपेंगे और केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराउंगा। कपिल मिश्रा ने अंत में कहा कि इस सभी दस्तावेजों से यह स्पष्ट है कि केजरीवाल भ्रष्ट है। कपिल ने केजरीवाल को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जरा सी भी शर्म बची है तो शाम तक इस्तीफा दें केजरीवाल, नहीं तो कॉलर पकड़कर, कुर्सी से घसीटते हुए तिहाड़ जेल के अंदर डालूंगा। इस दौरान कपिल मिश्रा बेहोश हो गए और उन्हें एंबूलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया।

आप का जवाब

APN Grabकपिल मिश्रा के आरोपों के बाद आम आदमी पार्टी की ओर से उनके नेता संजय सिंह, राघव चड्डा और आशुतोष ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह सभी आरोप बीजेपी ने दो साल पहले भी लगाए थे लेकिन वह इसे सिद्ध नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि अगर यह सभी आरोप सही हैं तो केंद्र सरकार के पास सभी जांच एजेंसियां हैं वो इसे सिद्ध क्यों नहीं कर पाती। आम आदमी पार्टी के नेता ने आरोप लगाया कि बीजेपी हमारी पार्टी की मान्यता रद्द कराने की साजिश कर रही है और इसलिए उन्होंने कपिल मिश्रा को मोहरा बनाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here