Jignesh Mevani को मिली जमानत, महिला पुलिसकर्मी को छेड़ने का लगा था आरोप…

0
185
Jignesh Mevani
Jignesh Mevani

गुजरात के विधायक Jignesh Mevani को महिला पुलिसकर्मी को छेड़ने के मामले में रिहाई मिल गई है। उन्हें यह जमानत बारपोटा जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय द्वारा दी गई है। जिग्नेश मेवाणी पर महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था।

FRgS o6aIAA OX8?format=jpg&name=small

Jignesh Mevani पर महिला पुलिसर्मी से छेड़छाड़ का लगा था आरोप

गुजरात के विधायक Jignesh Mevani ने गुरुवार को जमानत याचिका दायर की थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए बारपोटा जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय द्वारा उन्हें रिहा कर दिया है। दरअसल, जिग्नेश मेवाणी पर असम की महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया था। बताया जा रहा है कि शनिवार को रिहा करने से पहले पुलिस मेवाणी को कोकराझार ले जा सकती है।

FRgM5vGXsAA1kml?format=jpg&name=small

सोमवार को मिली थी जमानत

बीते सोमवार को ही Jignesh Mevani को प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट करने के मामले में रिहा कर दिया गया था। इसके बाद उनको दूसरे मामले के लिए कोरकाझार से बारपोटा ले गए। बारपोटा थाना में पहुंचने के बाद मेवाणी ने वहां की महिला पुलिसकर्मी के साथ छेड़छाड़ की और उसके साथ गाली-गलौज भी की। इसके लिए उनको दोबारा गिरफ्तार किया गया। इस मामले में उनको पांच दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया था।

संबंधित खबरें:

Azam Khan की Eid कहां मनेगी के सवाल पर बोले भाजपा नेता अपनी ईद की फिक्र करें

Patiala News: शिवसेना कार्यकर्ताओं और खालिस्तान समर्थकों में झड़प, पुलिस पर किया पथराव, लहराई गईं तलवारें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here