Chandrayaan-3 को लेकर बड़ा अपडेट! ISRO ने बताया लैडिंग का नया टाइम, यहां देख सकेंगे सीधा प्रसारण

Chandrayaan-3: ISRO ने चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग में बदलाव किया है। रविवार (20 अगस्त) को इसरो ने आधिकारिक घोषणा कर बताया कि...

0
126
Chandrayaan-3 Latest Update
Chandrayaan-3 Latest Update

Chandrayaan-3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग में बदलाव किया है। रविवार (20 अगस्त) को इसरो ने आधिकारिक घोषणा कर बताया कि यान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से अब केवल तीन दिन की दूरी पर है। दरअसल, यह मून लैंडर पहले चांद पर शाम 5 बजकर 47 मिनट पर उतरने वाला था। साथ ही, इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग का कई प्लेटफॉर्म्स पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

इस मिशन की सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर इसरो लगातार प्रयासरत है। इसकी सफलता के साथ ही भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। इसरो की ओर से ये भी बताया गया है कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग का कई प्लेटफॉर्म्स पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

ISRO ने इसके साथ ही कहा कि यह उपलब्धि भारतीय विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगी, जो अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की प्रगति का प्रतीक होगी। पूरा देश चंद्रयान-3 को ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ में सफल होते देखना चाहता है। इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम का सीधा प्रसारण 23 अगस्त, 2023 को भारतीय समयानुसार शाम 17:27 बजे शुरू किया जाएगा।

Chandrayaan-3 की लाइव लैंडिंग कैसे देखें?

Chandrayaan-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण इसरो की वेबसाइट, इसके यूट्यूब चैनल, इसरो के फेसबुक पेज और डीडी नेशनल टीवी चैनल सहित कई मंचों पर उपलब्ध होगा। इसरो ने कहा, ‘चंद्रयान-3 की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ एक यादगार क्षण होगी जो न केवल जिज्ञासा को बढ़ाती है, बल्कि हमारे युवाओं के मन में अन्वेषण के लिए जुनून भी जगाती है।’

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here