फेल हुआ रूस का मून मिशन, चांद पर क्रैश हुआ लूना-25 अंतरिक्ष यान

Luna-25: रूस का अंतरिक्ष यान लूना-25 चंद्रमा की सतह पर क्रैश हो गया है। जर्मनी के डीडब्ल्यू न्यूज ने रूस की स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस के हवाले से बताया कि...

0
101
Russia Moon Mission Luna 25 Failed
Russia Moon Mission Luna 25 Failed

Luna-25: रूस का अंतरिक्षयान लूना-25 चंद्रमा की सतह पर क्रैश हो गया है। जर्मनी के डीडब्ल्यू न्यूज ने रूस की स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस के हवाले से बताया कि उनका संपर्क “लूना-25” से टूट गया है। शुरुआती जांच के आधार पर यह माना जा रहा है कि चंद्रमा की सतह से टकराने के बाद लूना-25 से उनका संपर्क टूट गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लूना-25 अपने निर्धारित पथ से भटक गया और चंद्रमा की सतह से जा टकराया। इसके कारण लूना-25 को नुकसान पहुंचा है और संपर्क टूट गया। इस बात की पुष्टि भी कर दी गई है। गौरतलब है कि लूना-25 अंतरिक्ष यान में एक दिन पहले तकनीकी खराबी आ गई थी।

Luna-25: कक्षा बदलने में रहा था असफल

लूना-25 को सोमवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरना था। इसके लिए लैंडिंग से पहले कक्षा बदली जानी थी, लेकिन तकनीकी दिक्कत के कारण नहीं बदली जा सकी। स्पेस एजेंसी ने बताया कि विशेषज्ञ अचानक आई दिक्कत से निपटने में फिलहाल असफल रहे। वे लगातार इसपर काम कर रहे हैं। इससे पहले रूसी एजेंसी ने कहा था कि लूना 21 अगस्त को चांद की सतह पर लैंड करेगा।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here