International Migrants Day 2021: क्या है इसका महत्व और जानिए प्रवासियों की चुनौतियां

0
504
International Migrants Day
International Migrants Day

Migration एक वैश्विक परिघटना है जहां लोग कई तरह के कारणों से आते-जाते हैं। उनको ध्यान में रखते हुए हर साल 18 दिसंबर को International Migrants Day मनाया जाता है। गरिमा, सुरक्षा और शांति की चाहत अक्सर लोगों को बेहतर जीवन की तलाश करने के लिए अपना घर छोड़ने के लिए प्रेरित या कह सकते हैं कि मजबूर कर देती है।

International Migrants Day का इतिहास

दुनिया में प्रवासियों की बड़ी और बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 18 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस के रूप में घोषित किया। यह दिवस 4 दिसंबर 2000 को इसे अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया था। सभी प्रवासी कामगारों और उनके परिवारों के सदस्यों के अधिकारों को UNGA द्वारा इसी दिन 1990 में अपनाया गया था। उसके बाद, 14 और 15 सितंबर, 2006 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें 132 राष्ट्र सदस्य मौजूद थे। .

Capture 7
International Migrants Day

International Migrants Day 2021 का उद्देश्य

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस पर, संयुक्त राष्ट्र महासचिव António Guterres ने कहा कि इन प्रवासियों के लिए दुनिया को और सहयोग और दयालु दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा की इन प्रवासियों को नस्लवाद जैसी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है।

2004 में UNESCO द्वारा शुरू किया गया, समावेशी और सतत शहरों का अंतरराष्ट्रीय गठबंधन, स्थानीय स्तर पर प्रवासियों के प्रति एक स्वागत योग्य दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए काम करता है।

UNESCO संयुक्त रूप से Global Migration Group(GMG) के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र के साथ काम करता है, जो एक Inter- Agency समूह है। यह प्रवासियों के लिए वैश्विक स्तर पर सुरक्षा, व्यवस्था और नियमित प्रवास के लिए एक प्रणाली बनाती है। साथ ही उनसे जुड़े मानदंडों को बढ़ावा देती है।

International Migrants Day 2021 की थीम

International Migrants Day के लिए हर साल एक थीम बनायी जाती है। इस साल की थीम, ‘ ‘Harnessing the Potential of Human Mobility’ (मानव गतिशीलता की क्षमता का दोहन) है। इस थीम का उद्देश्य है प्रवासियों द्वारा उनके ज्ञान और कौशल द्वारा मजबूत समाज के निर्माण में किए योगदान को उजागर करना।

क्या है Migration(प्रवास) और Migrant(प्रवासी)?

Migration लोगों का एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना है, यह एक देश के अंदर या दो देशों के बीच हो सकता है। प्रवास को तीन भागों में बांट सकते है- स्थायी, अस्थायी या मौसमी। प्रवास के कारण भी कई होते हैं जैसे आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक आदि। कई बार तो लोग अपनी मर्जी से प्रवास करते हैं तो कई लोगों के सामने उनके बेहतर भविष्य की चाहत आ जाती है। तो ऐसे एक स्थान से दुसरे स्थान पर जाने वाले लोगों को ही प्रवासी कहा जाता है।

प्रवासियों की चुनौतियां

प्रवासियों के सामने कई तरह की चुनौतियां आती हैं। जो प्रवासी अपनी मर्जी से प्रवास करते हैं वे लोग अपने घर से थोड़ी बहुत तैयारियों के साथ निकलते हैं, लेकिन वहीं जिन लोगों को मजबूरी या किसी आकस्मिक कारण से प्रवास करना पड़ता है उन्हें बहुत-सी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसका हम सबसे बड़ा उदाहरण कोरोना के समय एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने वाले प्रवासियों को देख सकते है। कितने ही लोगों ने अपने घर, सपने सब छोड़कर टूटे मन से प्रवास करना पड़ा था। वहीं ना जाने  कितनों  ने अपने परिवार के सदस्यों को अपने सामने दम तोड़ते  देखा था। लेकिन वो सब असहाय थे चाह कर भी अपनों की मदद नहीं कर पा रहे थे। आर्थिक, सामजिक मानसिक सभी तरह से उन पर दबाव बनने लगा था। उनकी कठिनाइयों को महसूस चाहे सभी ने किया हो लेकिन मदद कर पाना बहुत ही कम लोगों के लिए संभव हो पा रहा था। 

UN Migration ने किया ट्वीट

अपने ट्वीट में UN Migration ने की बधाई देते हुए पोस्ट शेयर किया है।

यह भी पढ़ें:

International Universal Health coverage Day 2021 : जानिए क्या है UHC Day का महत्व और उद्देश्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here